पैसों की तंगी से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय, घर में दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है और जिस घर में उनका वास होता है वहां कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता.

Published date india.com Published: February 7, 2025 9:03 AM IST
पैसों की तंगी से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय, घर में दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी

Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की अराधना की जाती है. धर्म शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी बहुत ही चंचल है और इसलिए एक ही स्थान पर नहीं रूकतीं. जिस घर में उनका वास होता है वहां हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास व पूजा-पाठ करते हैं. ताकि जीवन में आ रहे आर्थिक संकटों से छुटकारा मिले और सुख-समृद्धि घर में आए. ऐसे में शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही कुछ उपाय अपनाना बहुत ही लाभकारी माना गया है.

शुक्रवार के उपाय

  • यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है या धन कहीं अटका हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी वापस नहीं मिल रहा तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं. ऐसा करने से धन से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी.
  • शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी का नमन करें. फिर मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाकर श्री सुक्त का पाठ करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.

Chanakya Niti: बहुत भाग्यशाली होते हैं ऐसे पुरुष, जिनको मिलती है ऐसे 4 गुणों वाली पत्नी 7

  • अगर आपके घर में पैसे नहीं रुकता तो शुक्रवार के दिन मंदिर में कमल का फूल, मखाना, बताशा, कौड़ी और शंख लेकर जाएं. ये सभी सामग्री मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और अपना आशीर्वाद देंगी.
  • हर व्यक्ति अपने घर में सुख-शांति और वैभव बनाएं रखना चाहता है. इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं. सबसे महत्वपूर्ण है कि अन्न का अपमान न रहें और शुक्रवार के दिन गरीबों को अन्न दान करें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके परिवार पर बनी रहगी.
  • शुक्रवार के दिन घर की सफाई करने के बाद स्नान आदि करके घर में गंगाजल का छिड़काव करें और शाम के समय घर के बाहर दीया जलाएं. ऐसा करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.