Shukrawar Ke Upay If You Are Troubled By Debt Then Do These Remedies On Friday
Shukrawar Ke Upay: कर्ज से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते
Shukrawar Ke Upay: कई बार व्यक्ति चाहकर भी कर्ज की समस्या से बाहर नहीं निकल पाता. ऐसे में मेहनत के साथ ही यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.
Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है जिन्हें धन की देवी कहा जाता है. मान्यता है कि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है वहां कभी धन की कमी नहीं होती और हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसलिए जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं और व्रत भी रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्रवार का दिन बहुत ही खास बताया गया है और मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी समस्याएं चल रही हैं तो उसे शुक्रवार के दिन कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए. ये उपाय आपके कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएंगे, साथ ही धन प्राप्ति के भी नए रास्ते खोलेंगे. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में डिटेल से.
शुक्रवार के अचूक उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज की समस्या से जूझ रहा है और बहुत मेहनत के बाद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल रही तो उसे शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करें. मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ही इस दिन 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं. इसके बाद पीले रंग के वस्त्र और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें. इससे मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं.
अक्सर कुछ महत्वपूर्ण कार्य करते समय बार-बार उसमें रुकावटें उत्पन्न होती हैं और इस वजह से काम समय पर पूरा नहीं हो पाता. अगर आपके भी किसी महत्वपूर्ण कार्य में बार-बार रूकावट आ रही है तो शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर खिलाने से सभी रूके हुए काम बन जाते हैं. यह उपाय 11 शुक्रवार तक करना चाहिए.
शुक्रवार के दिन सवा किलो चावल लेकर उन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. ध्यान रखें चावल खंडित यानि टूटे हुए नहीं होने चाहिए. इसके बाद पोटली हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला तक जाप करें. फिर पोटली को तिजोरी में रख दें. इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप धन संबंधी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहा है तो उसे मीठा दही खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए. ऐसा करने से कार्य में कोई बाधा नहीं आती और सफलता हासिल होती है.
सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें. मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है और इससे वह प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.