Shukrawar Ke Upay If You Do This Work On Friday Goddess Lakshmi Will Shower Her Blessings
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कर लिया ये काम तो मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, नहीं होगी पैसों की कमी
Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी जिस पर प्रसन्न हो जाएं उस जातक को कभी सुख-समृद्धि या धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता.
Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है और जिस व्यक्ति पर वह कृपा बरसाती हैं उसे कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती. इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्रवार के दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और इस दिन यदि कुछ अचूक उपाय अपनाएं जो आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है. आइए जानते शुक्रवार के सरल व लाभकारी उपायों के बारे में.
धन लाभ के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए और अगर आप माता की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय लक्ष्मी स्रोत, श्री सूक्त या कनकधारा स्रोत का पाठ करें. कहते हैं कि धन संचय के लिए यह पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं.
हर व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की हासिल करना चाहता है और इसके लिए भरसक कोशिश करता है. लेकिन कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिल रही तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब का फूल अवश्य अर्पित करें. ये फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं और कमल के फूल पर मां लक्ष्मी स्वंय विराजमान हैं. ये फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं.
शुक्रवार के दिन कुछ लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं. ऐसे में उन्हें खीर का भोग लगाएं और फिर इसे प्रसाद के तौर पर 6 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में वितरित कर दें. यह उपाय करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और सभी रूके हुए काम पूरे होंगे.
अखंड सौभग्य और आरोग्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित करें. इसके बाद वह सामान किसी सुहागिन महिला को दे दें. इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astha की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.