Shukrawar Ke Upay: अमीर बनना चाहते हैं शुक्रवार के दिन ट्राई करें ये अचूक उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और मान्यता है कि जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.

Published date india.com Updated: October 20, 2023 2:03 PM IST
Shukrawar Ke Upay: अमीर बनना चाहते हैं शुक्रवार के दिन ट्राई करें ये अचूक उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी कोई कम नहीं होती और परिवार में हमेशा प्यार बना रहता है. लेकिन मां लक्ष्मी हर घर में वास नहीं करती और इसके लिए उन्हें प्रसन्न करना जरूरी है. अगर आपको बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करें. यदि किसी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्याएं चल रही हैं तो शुक्रवार के दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय आपका जीवन बदल सकते हैं. आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन से उपाय अपनाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

शुक्रवार के दिन अपनांए ये उपाय

  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी को दूध व दूध से बनी सफेद मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है.
  • इससे धन की देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. यदि आप मां लक्ष्मी को केसर भात या केसर से बनी खीर का भोग लगाएं तो अधिक लाभदायक साबित होगा.
  • ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में कभी भी कूड़ा-करकट, रद्दी या बेकार सामान नहीं रखना चाहिए. क्योंकि इस स्थान पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास होता है.
  • शुक्रवार के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे कि मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. ध्यान रखें कि यह मां लक्ष्मी का होता है और इस दिन किसी महिला का अपमान न करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और उनके प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है.
  • शुक्रवार के दिन किसी को चीनी उधार में न दें. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चीनी का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से है और शुक्र को भौतिक सुख व समृद्धि का स्वामी माना जाता हे. यदि इस दिन किसी को चीनी उधार दी जाए तो शुक्र पक्ष कमजोर होता है.
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं और इसलिए घर या मंदिर में गंदगी नहीं होनी चाहिए. खासतौर पर रसोई घर बिल्कुल साफ-सुथरा होना चाहिए. रात को सोते समय उसमें जूठे बर्तन न रखें इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.