Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इस सफेद चीज का भोग, धन की कमी होगी दूर

Shukrawar Ke Upay: धर्म ग्रंथों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है और जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है सुख-समृद्धि व सौभाग्य बना रहता है.

Published date india.com Published: February 29, 2024 6:33 PM IST
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इस सफेद चीज का भोग, धन की कमी होगी दूर

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. शुक्रवार के दिन जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास रखते हैं और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं. यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति के जीवन के कभी सुख-समृद्धि, धन-दौलत और खुशहाली की कमी नहीं होती. ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी का पूजन शाम के समय की जाती है और इस दौरान यदि कुछ विशेष उपाय अपनाए जाएं तो आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं शुक्रवार के कुछ आसान उपायों के बारे में.

शुक्रवार के दिन करें ये काम

  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और यह पूजा शाम के समय करना बेहद ही शुभ व लाभकारी मानी जाती है. पूजा के दौरान मां लक्ष्मी का श्रृंगार करें और उन्हें लाल रंग की चुनरी अर्पित करें. इसके बाद उन्हें गुलाब के फूल व इत्र अर्पित करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चावल व दूध की खीर बनाकर अर्पित करें. इसके अलावा इस दिन पांच कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं और उन्हें दक्षिणा दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में आ रही सभी समस्याओं को दूर करती हैं. इसके अलावा यह उपाय धन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है.
  • ध्यान रखें शुक्रवार के दिन किसी को उधार न दें और न ही किसी से उधार लें. इस दिन पैसे का लेन-देन करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती है. इसलिए मां लक्ष्मी को नाराज न करें और जब तक बहुत ज्यादा जरूरत न हो तो उधार लेने या देने से बचें.
  • जिस घर में साफ-सफाई और स्वच्छता होती है, मां लक्ष्मी वहां वास करती हैं. इसलिए अपने घर में सफाई का विशेष ध्यान रखें. रसोई घर में गलती से भी जूठे बर्तन न रखें क्योंकि इससे मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है और वह भी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.