Shukrawar Ke Upay These Remedies Done On Friday Will Make You Rich Happiness And Prosperity Will Come In The House
शुक्रवार के उपाय: अमीर बनाएंगे शुक्रवार के दिन किए गए ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Shukrawar Ke Upay: हर कोई अमीर बनना चाहता है और इसके लिए भरपूर मेहनत भी करता है. लेकिन मेहनत के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाएंगे तो मां लक्ष्मी जरूर कृपा बरसाएंगी.
Shukrawar Ke Upay: पैसा कमाना और अमीर बनना आज किसी की चाह है. क्योंकि पैसे के दम पर आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए कई लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं. लेकिन कई बार आपको उस मेहनत का मनचाहा फल नहीं मिल पाता. या फिर पैसा आने के बाद भी हाथ में नहीं रूकता तो इसके पीछे ग्रहों की स्थिति भी हो सकती है. ऐसे में मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें क्योंकि जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन उनका पूजन करने के साथ ही कुछ उपाय अपनाने से भी आपको लाभ मिलेगा.
शुक्रवार को करें ये उपाय
अगर आप मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन व्रत अवश्य करें. व्रत के दौरान कथा और आरती पढ़ना ना भूलें. इसके साथ ही ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ या ‘ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं’ मंत्र का 108 बार जाप करना भी लाभदायक होता है. इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती और हमेशा गंदगी रहती है वहां भी मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करतीं. ऐसे में घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर के किसी भी कोने में मकड़ी के जाले न बनने दें.
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्त को आशीर्वाद देती हैं.
इसके अलावा शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ माना गया है. इसलिए चावल, दूध, दही, आटा या मिश्री का दान अवश्य करें. साथ ही चीटियों को भी आटा खिलाएं इससे कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.