Shukrawar Ke Upay These Remedies Of Friday Can Help You Get Rid Of Financial Crunch
Shukrawar Ke Upay: पैसों की तंगी से छुटकारा दिला सकते हैं शुक्रवार के ये अचूक उपाय
Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर व्यक्ति धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं. जानें शुक्रवार के उपाय जो आपके जीवन में आ रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं.
Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया हे. जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे जीवन में कभी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और इस दिन अपनाए गए कुछ उपाय आपके जीवन में आ रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं. साथ ही आर्थिक संकटों से भी छुटकारा दिलाकर धन प्राप्ति के नए रास्ते भी खोल सकते हैं.
शुक्रवार के अचूक उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उनका विधि-विधान से पूजन करें और 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं. इसके बाद पीले रंग के वस्त्र और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें. इससे मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं.
अगर आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं और उसमें बार-बार रुकावटें आ रही हैं तो शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर जरूर खिलाएं. यह उपाय अपनाने से आपके सभी रूके हुए काम बन जाएंगे और सफलता भी मिलेगी. लेकिन ध्यान रखें कि यह उपाय 11 शुक्रवार तक करना चाहिए.
यदि कोई व्यक्ति धन से जुड़े किसी काम से घर से बाहर जा रहा है तो उसे निकलते समय मीठा दही खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसा ऐसा करने से कार्य में कोई बाधा नहीं आती और सफलता हासिल होती है.
मां लक्ष्मी की जिस पर कृपा होती है उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन उनका पूजन करते समय कमल का फूल अर्पित करना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है और इससे वह प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.
इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में धन से जुड़ा एक अन्य उपाय भी बताया गया है. शुक्रवार के दिन सवा किलो चावल लेकर उन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. ध्यान रखें चावल खंडित यानि टूटे हुए नहीं होने चाहिए. इसके बाद पोटली हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला तक जाप करें. फिर पोटली को तिजोरी में रख दें. इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astha की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.