शुक्रवार के उपाय: आर्थिंक तंगी दूर कर सकते हैं शुक्रवार के दिन अपनाएं गए ये उपाय

Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर वह अपनी कृपा बरसाती हैं उसे कभी पैसों से जुड़ी समस्या नहीं होती.

Published date india.com Updated: April 21, 2023 11:47 AM IST
शुक्रवार के उपाय: आर्थिंक तंगी दूर कर सकते हैं शुक्रवार के दिन अपनाएं गए ये उपाय

Shukrawar Ke Upay: आज शुक्रवार का दिन है और यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत-उपवास भी रखते हैं. मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है और जिस पर उनकी कृपा होती है उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोगों को जीवनव में अच्छे कर्म और पुण्य करना चाहिए. केवल पूजा-पाठ से ही माता रानी प्रसन्न नहीं होती, बल्कि व्यक्ति के अच्छे कर्म उसे मां लक्ष्मी के करीब ले जाते हैं. इसके अलावा शुक्रवार के दिन अपनाएं गए कुछ उपाय भी बेहद ही लाभकारी साबित हो सकते हैं.

शुक्रवार के उपाय

  • यदि आपको धन संबंधी​ किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या आपका धन कहीं अटका हुआ है. तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं. इससे धन की बाधाएं दूर होंगी.
  • शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी का नमन करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाकर श्री सुक्त का पाठ करने से भी जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
  • अगर आप पैसे नहीं रुकता तो शुक्रवार के दिन मंदिर में कमल का फूल, मखाना, बताशा, कौड़ी और शंख मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. माता लक्ष्मी को ये सभी चीजें पसंद हैं.
  • अगर आप अपने घर में सुख-शांति और वैभव बनाएं रखना चाहते हैं तो अन्न का अपमान न करें. शुक्रवार के दिन गरीबों को अन्न दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेश आपके परिवार पर बनी रहगी.
  • शुक्रवार के दिन घर की सफाई करने के बाद स्नान आदि करके घर में गंगाजल का छिड़काव करें और शाम के समय घर के बाहर दीया जलाएं. ऐसा करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.