शुक्रवार के उपाय: धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन अपनाएं गए ये उपाय आएंगे काम

Shukrawar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है कहते हैं कि अगर मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाएं तो उन्हें कभी धन की कमी नहीं होती.

Published date india.com Updated: May 5, 2023 10:59 AM IST
शुक्रवार के उपाय: धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन अपनाएं गए ये उपाय आएंगे काम

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. कहते हैं मां लक्ष्मी का पूजन करने व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उनका विधि-विधान से पूजन करें. इसके अलावा यदि शुक्रवार के दिन कुछ उपाय अपनाएं जाएं तो आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के साथ ही मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी.

शुक्रवार के उपाय

  • अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उनकी पूजा करते समय कमल का फूल जरूर अर्पित करें. इसके साथ ही यदि पूजा के समय सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष है तो उसे शुक्रवार के दिन मां दुर्गा का पूजन करना चाहिए. इस दिन नीम के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए क्योंकि नीम के पेड़ में मां दुर्गा का वास माना गया है. ऐसा करने से कुंडली में आ रहे ग्रह दोष दूर होते हैं.
  • अगर बहुत मेहनत के बाद भी किसी काम में अड़चन आ रही है तो परेशान न हो, बल्कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने के साथ ही काली चीटियों को चीनी खिलाएं. इससे आपके सभी संकट दूर होंगे और धन लाभ के भी रास्ते खुलेंगे.
  • यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद लक्ष्मी नारायण पाठ करें. इसके बाद मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. इससे आर्थिक संकट दूर होगा.
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामान अर्पित करें. इसमें चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और लाल चुनरी शामिल हैं. कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.