Siddhivinayak Lalbaugcha Raja Mumbai: सिद्धिविनायक मंदिर में 'काकड़ आरती', करें लालबाग के राजा के दर्शन...

हर साल की तरह मुंबई से इस साल भी इस पर्व की फोटोज आ रही हैं. मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है.

Published date india.com Published: September 2, 2019 11:58 AM IST
Baby Boy Names of Lord Ganesha in hindi Baby Boys name on Hindu Lord Ganesha
बच्चों के यूनिक नाम

Ganesh Chaturthi 2019 की धूम पूरे देश में देखी जा रही है. गणेश चतुर्थी पर गणपति के आगमन पर लोगों का जोश देखते ही बनता है. मुंबई पर इस पर्व की खास तैयारियां की जाती हैं.

हर साल की तरह मुंबई से इस साल भी इस पर्व की फोटोज आ रही हैं. मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है.

वहीं सिद्धिविनायक मंदिर में काकड़ आरती हुई. इसके लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

मुंबई के माटूंगा में ‘गोल्ड गणेश’ भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. देखें-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्‍या है महत्‍व
भादो मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश का इसी दिन जन्म हुआ था.

भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को सोमवार के दिन मध्याह्न काल में, स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था. इसलिए मध्याह्न काल में ही भगवान गणेश की पूजा की जाती है, इसे बेहद शुभ समय माना जाता है.

भारतीय संस्कृति में गणेश जी को विद्या-बुद्धि का प्रदाता, विघ्न-विनाशक, मंगलकारी कहा गया है. हर माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है. पर ये गणेश चतुर्थी व्रत इन सभी में सबसे उत्‍तम होता है.

महाराष्ट्र में यह पर्व गणेशोत्सव के तौर पर मनाया जाता है. ये 10 दिन चलता है और अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन दिवस) पर समाप्त होता है. इस दौरान गणेश जी को भव्य रूप से सजाकर उनकी पूजा की जाती है. लोग अपने घरों में गणेश स्‍थापना करते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.