Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य आज बदलेंगे चाल! इन 3 राशियों का शुरू होगा कठिन समय, कर लिए ये उपाय तो टल जाएगा संकट

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:June 15, 2026 10:50 AM IST

Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज यानि 15 जून 2026, सोमवार के दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं. कुछ राशियों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में तूफान लेकर आ सकता है.

Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर यानि राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. जब भी कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे ग्रह गोचर कहते हैं. हिंदू धर्म में इसका​ विशेष महत्व माना गया है. क्योंकि ग्रह गोचर का सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. कुछ राशियों के लिए गोचर लाभकारी साबित होते हैं, वहीं कुछ राशियों की जिंदगी में संकट लेकर आते हैं. आज यानि 15 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद ही खास है क्योंकि आज ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे. सूर्य गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों मालामाल होंगी तो कुछ राशियों को अनचाहे संकट घेर लेंगे.

Advertising
Advertising

3 राशियों के जीवन में आएगा संकट

सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव 3 राशियों पर पड़ने वाला है. इस गोचर के कारण इन राशियों के जातकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में दरार आ सकती है और मानसिक तनाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसे में कुछ उपाय अपनाने से सूर्य गोचर से होने वाला अशुभ प्रभाव कम हो सकता है. आइए जानते हैं कि राशियों के लिए मुश्किलें पैदा करेगा सूर्य गोचर और कौन-से उपाय आएंगे काम.

मेष राशि: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करना मेष राशि वालों के लिए चुनौतिभरा हो सकता है. इस राशि के लोगों को करियर में असफलता का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा जरूरी कामों में रुकावटें पैदा हो सकती हैं और बिना वजह के खर्च भी परेशान कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि: सूर्य गोचर का नकारात्मक प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों को भी झेलना पड़ सकता है. इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. धन प्राप्ति के रास्ते बंद हो सकते हैं जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति डगमगा जाएगी. जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें फिलहाल कोई शुभ समाचार नहीं मिलेगा. परिवार में तनाव व कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

धनु राशि: धनु राशि के लिए भी सूर्य गोचर मुश्किलभरा साबित होगा. इस राशि के जातकों को आने वाले दिनों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. यहां तक कि इस दौरान परिवार का भी साथ नहीं मिलेगा और करियर में भी कठिनाइयां आएंगी. ​आर्थिक दबाव महसूस करेंगे जिसकी वजह मन चिड़चिड़ा होगा.

और पढ़ें: Somvati Amavasya 2026: पितरों को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका! इस विधि से करें तर्पण, खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे

इन उपायों से मिल सकती है राहत

मेष, वृश्चिक और धनु राशि के लोग सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सूर्यदेव की उपासना करें. रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें और जल में लाल चंदन व लाल फूल मिलाएं. साथ ही सूर्यदेव के मंत्र का जाप करें और जरूरतमंद लोगों को दान दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें