Surya Gochar 2026 Father Sun Will Enter The Domain Of Son Saturn Tests Will Begin For Four Zodiac Signs On February 19th
Surya Gochar 2026: पुत्र शनि के क्षेत्र में पहुंचेंगे पिता सूर्य. 19 फरवरी से 4 राशियों के लिए शुरू होगी परीक्षा
Surya Gochar 2026: सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 19 फरवरी को होगा जिससे पिता सूर्य और पुत्र शनि आमने-सामने होंगे. सूर्य के इस शतभिषा नक्षत्र गोचर से कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
Surya Gochar 2026: 19 फरवरी को सूर्य राहु के अधिपत्य वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में सूर्य को पिता और शनि को पुत्र माना गया है. जब पिता सूर्य, शनि से जुड़े प्रभाव क्षेत्र में पहुंचते हैं तो परिणाम सख्त और कर्मप्रधान माने जाते हैं. यह गोचर चार राशियों के लिए मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक परीक्षा का समय ला सकता है.
फरवरी का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. 19 फरवरी को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शतभिषा नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु है और शतभिषा नक्षत्र की राशि कुंभ (Aquarius) है जिसके स्वामी शनि माने जाते हैं. यह नक्षत्र रहस्य, अचानक परिवर्तन और मानसिक दबाव से जुड़ा माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मबल, पद, प्रतिष्ठा और पिता का प्रतीक माना गया है, जबकि शनि को कर्मफल देने वाला और अनुशासन सिखाने वाला पुत्र कहा जाता है. जब पिता सूर्य, शनि से जुड़े प्रभाव क्षेत्र में पहुंचते हैं तो व्यक्ति को अपने कर्म, व्यवहार और निर्णयों का हिसाब देना पड़ता है. यही कारण है कि इस गोचर को कई राशियों के लिए परीक्षा का समय कहा जा रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार खासकर चार राशियों को इस दौरान अधिक सावधानी बरतनी होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. खर्चों में वृद्धि और आय में असंतुलन महसूस हो सकता है. व्यापार में जोखिम लेने से बचना जरूरी रहेगा. वाणी पर संयम रखें. छोटी सी बहस बड़ा विवाद बन सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है. ऑफिस पॉलिटिक्स या वरिष्ठों से मतभेद मानसिक तनाव देंगे. काम में मन कम लगेगा और अधूरे कार्य चिंता बढ़ा सकते हैं. घर का माहौल भी कुछ समय के लिए संवेदनशील रह सकता है. धैर्य और शांत व्यवहार ही समाधान देगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर इस गोचर का असर आत्मविश्वास पर दिख सकता है. निर्णय लेने में भ्रम और मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है. यात्रा के दौरान सावधानी रखें. करियर से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय प्रगति की गति को धीमा कर सकता है. काम के प्रति उत्साह कम होगा और मन में बेचैनी बनी रह सकती है. पारिवारिक मामलों में तनाव और ऑफिस में असंतोष की स्थिति बन सकती है. विवादों से दूरी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.
Add India.com as a Preferred Source
क्यों खास है यह पिता-पुत्र योग
सूर्य अधिकार और नेतृत्व का प्रतीक है, जबकि शनि कर्म और दंड का स्वामी माना जाता है. जब इन दोनों की ऊर्जा टकराव की स्थिति में मानी जाती है, तो व्यक्ति को अनुशासन अपनाने और अहंकार छोड़ने की सलाह दी जाती है. यह समय लापरवाही नहीं, बल्कि आत्मसंयम की मांग करता है.
नकारात्मक प्रभाव से बचने के अचूक उपाय
प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें.
आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य मंत्र का नियमित जाप करें.
शनिवार को काले तिल, उड़द या वस्त्र दान करें.
क्रोध और जल्दबाजी से बचें. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.