29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Surya Grahan 2025: जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तब सूर्य ग्रहण लगता है जिसे एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है.

Published date india.com Updated: March 28, 2025 9:26 AM IST
29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025, शनिवार को लगने जा रहा है. जिसका वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि धार्मिक महत्व भी बहुत ज्यादा होता है. इसलिए सूर्य ग्रहण लगने से पहले सूतक काल लगता है और इस दौरान ग्रहण खत्म होने तक कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. वैसे साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

सूर्य ग्रहण का समय

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन यानि 29 मार्च को लगने जा रहा है. जो कि भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा. बता दें कि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है और इससे सूर्य पूरी तरह नहीं ढकता, बल्कि कुछ ही हिस्सा अंधकारमय होता है. तब इसे आंशिक सूर्य कहते हैं.

Garuda Purana: राजा को रंक बना देती हैं ये 5 आदतें, गरीबी नहीं छोड़ती फिर पीछा 0

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

बता दें कि 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण नॉर्थर्न क्यूबेक, ईस्टर्न और नॉर्थर्न कनाडा, नॉर्थईस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स, अफ्रीका का कुछ हिस्सा, साइबेरिया, कैरिबन और यूरोप में दिखेगा.

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है और सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है. सूतक लगने से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक कुछ कामों को करने की मनाही होती है. साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. क्योंकि जहां ग्रहण दिखता है सूतक भी वहीं मान्य होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.