Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है और ज्योतिषों के साथ-साथ वैज्ञानिकों की भी इस पर नजर रहती है. अभी हाल ही में 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था. वहीं अब साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. जिसका असर सभी 12 राशियों पर नजर आएगा. कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ होगा तो कुछ राशियों के जीवन में संकट लेकर आएगा. आइए जानते हैं कब लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण?
साल का पहला सूर्य ग्रहण 2025 कब?
बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले यानि 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है. जब धरती और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है. इस दौरान सूर्य की किरणों के बीच चंद्रमा के आने से धरती पर चांद की छाया पड़ती है. शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इसके बाद पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है. साथ ही ग्रहण के दौरान भोजन पकाने और खाने की भी मनाही होती है.
चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं और इससे एक दिन पहले 29 मार्च का साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. जो कि भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा. साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि 3 घंटे 53 मिनट की होगी.
इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का बुरा प्रभाव
सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 2 राशियों के लिए यह ग्रहण अशुभ साबित होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण मेष आौर वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इन दोनों राशि के जातकों को ग्रहण के अशुभ प्रभाव की वजह से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. वहीं इन राशियों के लोगों को फिलहाल कहीं निवेश करने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.