Surya Grahan 2025 Date Kab Lagega Is Year Ka Last Surya Grahan Know Whether It Will Be Seen In India Or Not
Surya Grahan 2025: जल्द लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है जिसके बाद ग्रहण खत्म होने तक कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. ऐसे में आइए जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं?
Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म शास्त्रों में ग्रहण को एक अशुभ घटना माना गया है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. इसलिए दुनियाभर की नजर ग्रहण पर रहती है. इस साल दो सूर्य ग्रहण पड़ने वाले हैं जिसमें एक सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगा था और अब जल्द ही दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. जिस पर ज्योतिषों व वैज्ञानिकों की नजरें टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं कि कब लगेगा साल दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है जो कि भारतीय समय के अनुसार 21 सितंबर को रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा. यानि सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी.
भारतीय समय के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रात्रि में शुरू हो रहा है और इससे स्पष्ट होता है कि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में ग्रहण से होने वाले दुष्प्रभाव से परेशान होने की जरूरत नहीं है.
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के कुछ हिस्सों में नजर आएगा.
भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
साल 2025 का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और जब ग्रहण नजर नहीं आता तो सूतक काल भी मान्य नहीं होता. ऐसे में भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसलिए सूतक काल के नियमों का भी पालन करने की आवश्यकता नहीं है. बता दें कि सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है. जबकि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पर सूतक काल लगता है. यह सूतक काल ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खत्म होता है. इस दौरान पूजा-पाठ जैसे कार्य नहीं किए जाते और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.