Surya Grahan 2025 India Know The Solar Eclipse Date Time And Sutak Kaal In India
Surya Grahan 2025: नवरात्रि से पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं...कब शुरू होगा सूतक काल?
Surya Grahan 2025: सितंबर के महीने में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों लगने वाले हैं. इसमें से चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के पहले दिन यानि 7 सितंबर को लग चुका है और अब इंतजार सूर्य ग्रहण का है.
Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सितंबर का महीना बहुत ही खास है क्योंकि इस साल चंद्र ग्रहण के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हुई है और सूर्य ग्रहण के साथ समाप्ति होगी. ग्रह का अच्छा व बुरा प्रभाव हर किसी को प्रभावित करता है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगा था जिसे ब्लड मून भी कहा गया और चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आया था. वहीं अब साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी नवरात्रि शुरू होने से पहले लगेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कब लगेगा सूर्य ग्रहण और भारत में दिखाई देगा या नहीं?
कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?
पंचांग के अनुसार साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या तिथि के दिन यानि 21 सितंबर 2025 को लगेगा और इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है. इसके बाद अगले दिन शारदीय नवरात्रि शुरू होंगे. बता दें कि 21 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण रात में करीब 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा.
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण रात्रि के समय है जिससे स्पष्ट होता है कि यह भारत में नजर नहीं आएगा और ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण है.
भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म होता है. लेकिन सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण दिखाई दे. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफॉक द्वीप, आइलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन और न्यूजीलैंड आदि देशों में नजर आएगा.
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.