Surya Grahan 2025: जल्द लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं?

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना माना गया है और इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ करने की मनाही होती है.

Published date india.com Published: March 26, 2025 11:40 AM IST
Surya Grahan 2025: जल्द लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं?

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को एक अशुभ घटना माना गया है और इस दौरान कई प्रकार के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है. कहते हैं कि ग्रहण का अशुभ प्रभाव किसी न किसी तरह लोगों पर पड़ता है. इसलिए इससे जुड़े नियमों के बारे में पता होना जरूरी है. बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले यानि 29 मार्च को लगने जा रहा है. हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा फिर भी ज्योतिष विद्वानों की मानें तो ग्रहण से जुड़े नियमों का जरूर पालन करें ताकि ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सके. आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं?

Numerology: इस मूलांक पर होती है भगवान गणेश की विशेष कृपा, मिलती है तरक्की और बेशुमार धन-दौलत 6

सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं?

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती म​हिलाओं को अपना विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए. ग्रहण के समय उन्हें एक स्थान पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.
  • सूर्य ग्रहण के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को छोड़कर बाकी सभी को सोने और खाने-पीने से बचना चाहिए.
  • सूर्य ग्रहण आसमान में होने वाली एक खगोलीय घटना है और इस घटना को नंगी आंखों से गलती से भी नहीं देखना चाहिए. कहते हैं कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने पर इसकी किरणें आंखों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.
  • यहां तक कि सूर्य ग्रहण देखने के लिए टेलीस्कोप का भी उपयोग नहीं करना चाहिए. बल्कि सूर्य ग्रहण देखने के लिए विशेष तौर पर चश्मे बनाए गए हैं उन्हीं का उपयोग करना बेहतर होता है.
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, छुरी या किसी भी प्रकार की नुकीली चीज का उपयोग नहीं करना चाहिए. इसकी वजह से उनके पेट में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना भी अशुभ माना जाता है. इसलिए इस दौरान मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं. हालांकि, इस दौरान भगवान के नाम का जाप करते रहना चाहिए.
  • ग्रहणकाल में घर में रखे खाने में तुलसी के पत्ते अवश्य रखने चाहिए. इससे वह खाना अशुद्ध नहीं होता.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.