Surya Grahan 2025 The Longest Solar Eclipse Of The Century Will Not Be Held On August 2 Know The Correct Date
क्या 2 अगस्त को 6 मिनट के लिए गायब हो जाएगा सूरज? कंफ्यूजन करें दूर और जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
Surya Grahan 2025: पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि 2 अगस्त को सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. जबकि सच्चाई कुछ और ही है.
Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है, फिर चाहें वो चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण. पूरी दुनिया के ज्योतिष विद्वानों व वैज्ञानिकों की नजर ग्रहण पर होती है क्योंकि इसका हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण को लेकर तेजी से खबरें वायरल हो रही हैं. जिसमें कहा जा रहा है कि 2 अगस्त 2025 को 100 सालों में पहली बार सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. आइए जानते है इस दावे में कितनी सच्चाई है?
क्या सच में 2 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण?
सोशली मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार 2 अगस्त को सदी का सबसे लंबी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इस दौरान 6 मिनट के लिए सूरज बिल्कुल गायब हो जाएगा और दुनिया में अंधकार फैल जाएगा. जबकि सच्चाई यह है कि 2 अगस्त को कहीं कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा.
2 अगस्त को सूर्य ग्रहण की खबर में कोई सच्चाई नहीं है और यह खबर पूरी तरह से फेक हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और नासा के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक 2 अगस्त 2025 को किसी भी तरह का आंशिक या पूर्ण कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा.
कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. जिसमें से पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लग चुका है. वहीं अब दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा जो कि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा.
इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
फेक खबरों के अनुसार 2 अगस्त 2025 को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. जो कि पूरी तरह से गलत खबर है. सच्चाई यह है कि सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण इस साल नहीं, बल्क 2 अगस्त 2027 में लगेगा. इस दौरान 6 मिनट के लिए सूरज गायब हो जाएगा और धरती पूरी तरह से अंधकार छा जाएगा.
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.