Surya Grahan 2025 Will Not Be Seen In India Yet Donate These Things You Will Get Rid Of Inauspicious Effects
Surya Grahan 2025: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर भी दान करें ये चीजें, अशुभ प्रभाव से मिलेगा छुटकारा
Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण इस बार 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है और कहते हैं कि इस दिन यदि कुछ नियमों का पालन किया जाए तो ग्रहण का अशुभ प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता.
Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है क्योंकि ग्रहण का प्रभाव लोगों के जीवन पर भी पड़ता है. हाल ही में 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था. वहीं अब साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो कि 29 मार्च 2025 को लगेगा और इसी दिन चैत्र अमावस्या तिथि भी है. कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं किया जाता क्योंकि ग्रहण के दुष्प्रभाव की वजह से कार्य सफल नहीं हो पाते.
सूर्य ग्रहण 2025 डेट और समय
साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है और इसी दिन चैत्र अमावस्या भी है. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. क्योंकि जहां ग्रहण नहीं दिखता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता.
भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा लेकिन फिर ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि ग्रहण से होने वाले निगेटिव प्रभाव को अनदेखा नहीं करना चाहिए. इसलिए ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान व दान जरूर करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.
इन चीजों का करें दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए. इससे तन और मन शुद्ध होते हैं. सूर्य ग्रहण के बाद नींबू और पपीते का दान करने से मान-सम्मान में इजाफा होता है.
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर को स्वच्छ करें और पूजा-अर्चना करें. यदि संभव हो तो ग्रहण के बाद जरूरतमंद लोगों को चना, गेंहू, गुड़ और दाल का दान अवश्य करें. ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है और सफलता हासिल होती है.
सूर्य ग्रहण के बाद केला, बेसन के लड्डू और पेड़े का दान अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से सभी दुख दूर होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.