इस मंदिर ने जारी किया नया नियम, छोटे कपड़े और बरमूडा पहनकर आने वाले तीर्थयात्रियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

मंदिर ट्रस्ट ने छोटे कपड़े पहनने वाले तीर्थयात्रियों को प्रवेश की अनुमति ना देने का फैसला किया है.

Published date india.com Published: March 19, 2021 1:32 PM IST
इस मंदिर ने जारी किया नया नियम, छोटे कपड़े और बरमूडा पहनकर आने वाले तीर्थयात्रियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
shamlaji temple

हाल ही में उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं की रिप्ड जींस पर एक बयान दिया था जिसके बाद से ही हर तरफ से महिलाएं उनके इस बयान को लेकर अपना प्रतिक्रियाएं दे रही हैं. तीरथ सिंह के इस बयान के बाद संसद से लेकर बॉलीवुड तक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. अभी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के बयान से लोग उभरे भी नहीं थे कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है. इस मामले ने माहौल को और भी गर्मा दिया है.

यह मामला शामलाजी मंदिर (shamlaji temple) का है. यहां मंदिर ट्रस्ट ने छोटे कपड़े पहनने वाले तीर्थयात्रियों को प्रवेश की अनुमति ना देने का फैसला किया है. ट्रस्ट ने मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर जाने पर प्रतिबंध लगाया है. ऐसे में अगर कोई भी मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश करता है तो उन्हें पीतांबर पहनने के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी. इसके साथ ही ट्रस्ट ने मंदिर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया है जिसमें लिखा है- दर्शन के लिए आने वाले भाईयों और बहनों से विनती है कि छोटे कपड़े पहनकर और बरमूडा पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा, मास्क पहनना अनिवार्य है.

बता दें कि शामलाजी मंदिर (shamlaji mandir naya niyam) भारत के गुजरात में गुजरात राज्य के अरवल्ली जिले में स्थित काफी प्रसिद्ध मंदिर है. शामलाजी गुजरात का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो कि श्रीहरि के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के श्यामल स्वरूप के नाम पर प्रसिद्ध है. एक किसान को इसी स्वरूप में दर्शन देने के कारण यह स्थल शामलाजी के नाम से ही प्रसिद्ध है. यह राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है. भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर मेशवो नदी के किनारे पर स्थित है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.