
Vandanaa Bharti
साल 2005-2006 में YMCA से PGDM करने के बाद 6 महीने तक बिजनेस मैग्जीन में काम किया और उसके बाद साल 2007 में जागरण न्यूज पेपर के फीचर डेस्क पर ... और पढ़ें
नई दिल्ली: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से सभी मनोकानाएं पूर्ण होती हैं. यदि किसी के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए. भगवान विष्णु के आर्शीवाद से जल्द ही शादी का संयोग बनता है. गुरुवार को किए गए भगवान बृहस्पति की पूजा से परिवार में सुख-शांति आती है.
गुरुवार का व्रत बहुत आसान है, लेकिन इसे नियमानुसार ही करना चाहिए. व्रत वाले दिन सुबह-सुबह उठकर स्नान करें. कोशिश करें कि व्रत वाले दिन सूर्य उगने से पहले ही आप उठ जाएं. भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और फिर तुलसी जी व शालीग्राम भगवान को भी जल चढ़ाएं. भगवान विष्णु पीली वस्तुओं से प्रसन्न होते हैं. इसलिए इस दिन पीला कपड़ा पहनें और भगवान को पीले फूल, फल, चने की दाल, मुनक्का, पीली मिठाई, पीले चावल और हल्दी अर्पित करें. भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी करें. इसके बाद केले के पेड़ की पूजा करें. केले के पेड़ को हल्दी वाला जल चढ़ाएं. केले की जड़ में चने की दाल और मुनक्का चढ़ाएं साथ ही दीपक जलाकर पेड़ की आरती उतारें. फिर वहां बैठकर व्रत कथा पढ़ें.
गुरुवार के व्रत में दिन में एक समय ही भोजन किया जाता है. खाने में वो चीजें ना लें, जो आप चढ़ाते हैं. नमक न खाएं, पीले वस्त्र पहनें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.