EnglishHindi

मंगलवार के उपाय: कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन अपनाएं ये ​खास उपाय

Mangalwar Ke Upay: अक्सर बहुत मेहनत के बाद भी व्यक्ति को निराशा का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप कुछ उपाय अपनाकर निराशा और परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.

Written By: Renu Yadav
Updated: December 20, 2022 9:30 AM IST

Mangalwar Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और यह दिन राम भक्त हनुमान को समर्पित है. हनुमान जी का एक नाम संकटमोचन भी है और मान्यता है कि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर उसे खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं. इसके लिए हनुमान जी को प्रसन्न करना बेहद जरूरी है और वह अपने जिस भक्त से प्रसन्न हो जाएं उसके जीवन में कोई कष्ट नहीं रहता. अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं और कर्ज से मुक्ति पाने के साथ ही जीवन में सुख-समृ​द्धि पाना चाहते हैं तो मंगलवार को हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाएं.

Advertising
Advertising

मंगलवार के उपाय

  1. मंगलवार के दिन हनुमान जी मंदिर में जाकर उनके समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उस दीपक में काली उड़द की दाल के कुछ दाने डालें. मान्यता है कि मंगलवार के दिन किया गया यह उपाय आपके सभी बिगड़े काम बना देगा.
  2. अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन कए नारियल लें और उसे अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आएं. इससे आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा और धन वृद्धि होगी.
  3. यदि कोई व्यक्ति शनि दोष से पीड़ित है तो उसे मंगलवार के दिन एक विशेष उपाय करना चाहिए. इस दिन काली उड़द, एक सिक्का और कोयला लेकर उसे एक पोटली में बांध दें. फिर इस पोटली को अपने सिर के चारों ओर घुमाकर बहते पानी में प्रववाहित कर दें.
  4. दुखों से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन पीपल के 11 पत्ते लें और उन्हें पानी से साफ कर लें. इसके बाद पत्ते पर चंदन और कुमकुम से श्रीराम लिखें. इसके बाद इन पत्तों को माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें.
  5. अगर आपको नौकरी के क्षेत्र में बार-बार समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा जरूर अर्पित करें. इससे आपको नौकरी के क्षेत्र में जरूर सफलता हासिल होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें