Vaishno Devi Travel Guidline: अब सात हजार यात्री हर दिन करेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानें क्या है नए नियम

कोरोना संक्रमण के बीच अनलॉक-5 लागु हुआ है जिसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं, ऐसे में अब सात हजार यात्री रोजाना कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन

Published date india.com Updated: October 9, 2020 11:41 AM IST
Vaishno Devi Ramadan 2020
Vaishno Devi (File Photo)

कोरोना काल में जो लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं, अब उनके लिए खुशखबरी है दरअसल कोरोना के दोरान जनजीवन को बहाल करने की दिशा में प्रदेश प्रशासन ने कई सारे दिशा निर्देशों के साथ प्रदेश में कई सारी छूट दी है. नए दिशा निर्देशों के साथ शुक्रवार से बार और 15 से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी है, लोगों को प्रदेश में अब बिना पास यात्रा करने पर भी कोई रोक नहीं होगी.

कोरोना की वजह से पिछले 7 महीनों से माता वैष्णो देवी का दरबार बंद है, लेकिन अनलॉक 5 में और 17 अक्टूबर से शुरु हो रहे नवरात्र को देखते हुए रोजाना स्थानिय सात हजार यात्रियों को अब माता के दर्शन की अनुमति दे गई है. इससे पहले हजार लोगों को रोजाना दर्शन करने की इजाजत थी. यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण पहले की तरह जारी रहेगा. बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या व घोड़ा, पालकी सेवा शुरू करने का फैसला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीइओ हालात की समीक्षा करने के बाद करेंगे.

मिल रही है सारी सुविधाएं
अगर आप माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो ऐसे में आपको इस दौरान हर तरह के आदेशों का पालन करना है. कोरोना के बावजूद वहां पहुंच रहे हर यात्री को हेलीकॉप्टरबैटरी कार सेवा और बाकि सुविधाएं मिल रही हैं.

कब से शुरू होगी नवरात्रि
हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र पर्व शुरू होता है जो नवमी तिथि तक चलते हैं.

पंचमी- 21 अक्टूबर
षष्ठी- 22 अक्टूबर
सप्तमी- 23 अक्टूबर
अष्टमी- 24 अक्टूबर
नवमी- 25 अक्टूबर
विजय दशमी- 26 अक्टूबर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.