Vastu Shastra Keep These Things In Mind While Putting Photos Of Pitar In The House
वास्तु शास्त्र: घर में लगी पितरों की तस्वीर कहीं मुश्किल में ना डाल दें! जानिए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
Pitru Paksha 2022: जब कोई अपना दुनिया छोड़कर चला जाता है तो हम घर में उसकी तस्वीर लगा लेते हैं तो हर वक्त उनके साथ होने का अहसास रहे. लेकिन तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
Pitru Paksha Vastu Shastra: जो धरती पर आया है उसे एक दिन जाना ही है और यह प्रक्रिया पृथ्वी की रचना के साथ ही चलती आ रही है. लेकिन जब कोई अपना हमें छोड़कर चला जाता है तो उसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता. (Vastu Shastra) उनका अहसास, प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है. ऐसे में स्मृति स्वरुप उनकी तस्वीर घर में लगाई जाती है. (Vastu Tips) लेकिन वास्तु के अनुसार इन तस्वीरों को लगाने के भी कुछ नियम होते हैं. क्योंकि गलत तरीके से लगाई गई पितरों की तस्वीरें आपको परेशानी में डाल सकती हैं.
दीवार में न लटकाएं तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पितरों व पुर्वजों की तस्वीर को दीवार पर नहीं लटकाना चाहिए. बल्कि उन्हें किसी लकड़ी के स्टैंड पर रखना अच्छा माना जाता है. दीवार पर तस्वीर टांगने से घर में नकारात्मकता आती है.
ज्यादा तस्वीरें न लगाएं
कई बार लोग घर में हर जगह पूर्वजों की कई प्रकार की तस्वीरें लगाकर रखते हैं. जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत है. वास्तु के मुताबिक घर में पूर्वजों की ज्यादा तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. इससे नकारात्मकता बढ़ती है.
पितरों और देवता की तस्वीर एक साथ न लगाएं
पितर हमारे लिए देवता ही होते हैं और पितृपक्ष में विधि-विधान से उनका श्राद्ध कर्म करना चाहिए. लेकिन वास्तु के अनुसार पितरों की तस्वीर को कभी भी भगवान की तस्वीर या मूर्ति के साथ न रखें. मंदिर में भगवान और पितरों की तस्वीर एक साथ रखने से आप हमेशा परेशानियों में घिरे रहते हैं.
इन जगहों पर न रखें पितरों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी जगहें हैं जहां गलती से भी पितरों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. घर के बीच, रसोई घर और बेडरुम में कभी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इससे घर की सुख-शांति भंग होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.