Vastu Shastra Plant Crassula Ovata Tree In This Direction Of The House Financial Crisis Will Be Far Away
Vastu Shastra: घर की इस दिशा में लगाएं ये पौधा, आर्थिक तंगी होगी दूर, पैसों से भर जाएगी तिजोरी
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में लगाने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है. लेकिन ऐसा तभी संभव है जब यह पौधा सही दिशा में लगा हो.
Vastu Shastra About Crassula Ovata Tree: अगर आप घर में सुख-शांति और बरकत लाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखें. अगर घर का रख-रखाव वास्तु के अनुसार किया जाए तो घर में कभी निगेटिविटी नहीं आती और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है. आमतौर पर लोगा आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में मनी प्लांट लगाते हैं. कहा जाता है कि इसे लगाने से धन लाभ के रास्ते खुलते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार एक और ऐसा पौधा है जिसको लगाने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी. इस पौधे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे. यहां हम आपको पैसों की वृद्धि वाले इस पौधे के लाभ और इसे लगाने की सही दिशा के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
घर में लगाएं ये पौधा
मनी प्लांट के अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार एक और पौधा है जिसे लगाने से घर में पैसों की बरकत होती है और इस पौधे का नाम है क्रासुला. इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. इस पौधे की पत्तियां चौड़ी होती है और बहुत सॉफ्ट भी होती हैं. पत्तियों का रंग हरा और पीला मिक्स होता है. सबसे अच्छी बात है कि इसकी पत्तियां कमजोर नहीं होती. ये तेजी से बढ़ता है और इसे अधिक धूप की भी आवश्यकता नहीं होती. इसमें आपको रोजाना पानी देने की भी जरूरत नहीं है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रासुला का पौधा लगाना बेहद ही शुभ होता है और माना जाता है कि इसे लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है. इस पौधे में धन को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है. इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.
इस दिशा में लगाने से मिलेगा लाभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के प्रवेश द्वार के पास लगाना शुभ होता है. ध्यान रहें कि इसे प्रवेश द्वार में दाहिनी तरफ रखें. आप इसे जब लगाएंगे उसके कुछ दिनों के बाद आपको इसका असर दिखना शुरु हो जाएगा. ऐसे में अगर आपके घर में किसी तरह की कोई परेशानी है तो आप अपने घर में क्रासुवा का पौधा लगा सकते हैं. इससे आपके घर में पैसे और सकारात्मक ऊर्ज दोनों की कमी नहीं रहेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.