Vastu Tips Do You Also Make This Mistake After Kneading The Dough So Be Careful You May Have To Face Loss
Vastu Tips: क्या आटा गूंथने के बाद आप भी करते हैं ये गलती? तो हो जाएं सावधान, झेलना पड़ सकता है नुकसान
Vastu Tips: रसोई घर के कुछ नियम होते हैं और अधिकतर घरों में उनका पालन किया जाता है. बता दें कि ये सभी नियम धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माने गए हैं.
Vastu Tips: हिंदू धर्म में रसोई घर को भी पूजनीय स्थान माना गया है क्योंकि यहां मां अन्नपूर्णा की वास होता है और उन्हीं की कृपा से अन्न प्राप्त होता है. इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे मां अन्नपूर्णा का अपमान हो. घर के बुजुर्ग भी हमेशा रसोई से जुड़े कुछ नियम बच्चों को बताते रहते हैं ताकि उनसे कोई भूल न हो. कहते हैं कि रसोई घर में कभी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, रसोई में कभी गंदगी नहीं होनी चाहिए. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गलती से भी आटा गूंथने के बाद उसे ऐसे ही नहीं छोड़ देनी चाहिए. बल्कि आटा गूंथने के बाद कुछ नियम होते हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए. क्योंकि आपकी एक गलती की वजह से पूरे परिवार को नुकसान झेलना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आटा गूंथने के बाद कौनसी गलती नहीं करनी चाहिए.
आटा गूंथने के बाद न करें ये गलती
आमतौर पर लोग आटा गूंथने के बाद उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आटा गूंथने के बाद उस पर उंगलियों के निशान जरूर बनाने चाहिए. क्योंकि ऐसा न करना बहुत ही अशुभ माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि गूंथे हुए आटे पर उंगलियों के निशान न बनाएं जाएं तो उसे पिंड का स्वरूप माना जाता है. जो कि दिखने में ऐसा प्रतीत होता है कि पितरों को पिंडदान किया हो. इसलिए आटा गूंथने के बाद उस पर उंगलियों के निशान जरूर बनाएं. फिर आटा गूंथने के बाद उसे जरूर ढक दें.
अक्सर लोग बचा हुआ आटा फ्रिज में रख देते हैं और फिर अगले दिन उस आटे की रोटियां बनाते हैं. धर्म शास्त्रों में ऐसा करना गलत माना गया है और इसकी वजह से आपको पितृदोष का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही ऐसा करने से घर का माहौल भी खराब होता है. इसकी वजह से आए दिन कलेश व लड़ाई झगड़े होते हैं. इसकी वजह से घर में नेगेटिविटी भी आती है. इसलिए बचा हुआ आटा या रोटी हमेशा गाय या कुत्ते को खिलाई जाती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.