Vastu Tips For Home These 5 Things Should Not Be Kept Even Forgetting In The South West Direction Of The House
Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, चली जाती है बरकत
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दिशा का अपना खास महत्व बताया गया है और दिशाओं के आधार पर यदि सामान रखा जाए तो उससे घर में पॉजिटिविटी आती है.
Vastu Tips: आजकल घर बनाते व सजाते वक्त लोगों को दिशाओं का खास ध्यान रखते हैं और क्योंकि दिशा का प्रभाव घर पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम दिशा को अशुभ माना गया है. कहते हैं कि यह दिशा राहु-केतु की दिशा होती है और यहां यदि कुछ चीजें रखी जाएं तो उससे घर में नकारात्मकता आती है. इस दिशा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए यहां भारी-भरकम और वजनदार चीजें रखने की सलाह दी जाती है. इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि दक्षिण-पश्चिम दिशा में कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए.
दक्षिण-पश्चिम दिशा में न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी दक्षिण पश्चिम दिशा में पूजा स्थान नहीं बनवाना चाहिए. इस दिशा में पूजा स्थान होना अशुभ होता है और यदि यहां मंदिर बना भी दिया जाए तो पूजा में मन नहीं लगता.
ध्यान रखें कि घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी भी बच्चों की स्टडी रूम नहीं बनवाना चाहिए. वास्तु टिप्स के अनुसार ऐसा करने से बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है और याद किया हुआ जल्दी भूल जाते हैं.
बता दें कि गलती से भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में टॉयलेट या बाथरूम नहीं बनवाने चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर का मुखिया हमेशा बीमार रहता है और सदस्य भी किसी न किसी बीमारी से जूझते रहते हैं.
तुसली का पौधा बहुत ही शुभ माना गया है इसे घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार गलती से भी तुलसी का पौधा दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए. यदि आप ऐसा करने से घर से सकारात्मकता चली जाती है.
दक्षिण-पश्चिम दिशा में गेस्ट रूम भी नहीं बनवाना चाहिए. बता दें कि गेस्ट रूम बनवाने से अतिथि आपसे अनुचित व्यवहार कर सकता है, जिससे आपको अधिक समस्या हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.