Vastu Tips: घर में साफ-सफाई करना दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और रोजाना झाड़ू-पोछा होना तो आम बात है. इससे न सिर्फ घर साफ-सुथरा रहता है बल्कि पॉजिटिविटी भी महसूस होती है. कहते हैं कि घर में साफ-सफाई होने पर मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं और बरकत आती है. वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि जहां सफाई होती है वहां सकारात्मकता आती है और जहां गंदगी होती है वहां निगेटिव एनर्जी जगह बना लेती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बरकत तभी आती है जब पोछा समय समय व सही तरीके से लगाया जाए. आइए जानते हैं वास्तु में बताए पोछा लगाने के नियम.
पोछा लगाने का सही समय
कई बार काम व्यस्तता के कारण लोग सुबह देरी से या फिर दोपहर के समय पोछा लगाते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार पोछा लगाने का सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त होता है जो कि सुबह लगभग 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक रहता है. वास्तु के अनुसार इस समय पोछा लगाने से घर में सकारात्मकता आती है और मानसिक शांति भी मिलती है. यदि ब्रह्म मुहूर्त में पोछा न लगा सकें तो सूर्योदय के तुरंत बाद भी पोछा लगा सकते हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार दोपहर के समय पोछा लगाना अशुभ माना जाता है. दोपहर के समय पोछा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है और निगेटिविटी बढ़ने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि दोपहर के समय भूलकर की पोछा न लगाएं.
पोछा लगाने के नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पोछा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मुख्य द्वार को जरूर साफ करें क्योंकि घर में एनर्जी का प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है. मां लक्ष्मी भी घर में तभी प्रवेश करती हैं जब मुख्य द्वार पर साफ-सफाई होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार पोछा हमेशा मुख्य द्वार से ही लगाना शुरू करना चाहिए. ताकि बाहर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाए. इसके बाद धीरे-धीरे पूरे घर में पोछा लगाएं और ध्यान रखें कि पोछा क्लॉकवाइज दिशा में ही लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार पोछा जिस जगह से शुरू करते हैं उसी जगह पर आकर खत्म भी करना चाहिए. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.