Vastu Tips: घर की छत पर रखें ये एक चीज, फिर देखें कैसे चुटकियों में बदलती है आपकी किस्मत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से घर में आ रही निगेटिविटी दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है.

Published date india.com Published: January 15, 2025 5:40 AM IST
Vastu Tips: घर की छत पर रखें ये एक चीज, फिर देखें कैसे चुटकियों में बदलती है आपकी किस्मत

Vastu Tips: आजकल लोग घर की सजावट करते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं और ऐसा करने से वास्तु दोष जैसी समस्या से बचा जा सकता है. वास्तु दोष की वजह से सफलता आते-आते रूक जाती है और घर में निगेटिविटी जगह बना लेती है. अगर आप भी वास्तु दोष या असफलता का सामना कर रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में इससे छुटकारा पाने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार आपके घर की छत पर रखी एक चीज आपका जीवन बदल सकती है. यदि आप सौभाग्य पाना चाहते हैं तो छत पर सामान हमेशा सोच-समझकर ही रखें.

छत पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी छत पर कोई ऐसा सामान नहीं रखना चाहिए जिसकी वजह से घर में नकारात्मकता का प्रवेश हो. क्योंकि जिस घर में नकारात्मकता रहती है वहां कभी सौभाग्य व खुशियां नहीं आती. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की छत पर कभी खराब सामान, कूड़ा-कबाड़ा नहीं रखना चाहिए. क्योंकि ये चीजें नेगेजिव एनर्जी को घर में प्रवेश देती हैं और इसकी वजह से आपको जागी किस्मत भी सो जाती है. इसलिए अगर आपने भी अपने घर की छत पर कबाड़ रखा है तो बिना देर किए उसे अभी बाहर निकाल दें. क्योंकि यह कबाड़ा गरीबी और दरिद्रता की वजह बन सकता है. यहां तक कि पुराने पेपर या मैग्जीन आदि भी कभी छत पर इकट्ठा करके नहीं रखने चाहिए.

Vastu Tips: बाथरूम में रखी इस रंग की बाल्टी बना सकती है धनवान, हर मुश्किल से मिलेगा छुटकारा 7

छत पर रखें ये एक चीज

अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा तो वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करें. वास्तु के अनुसार घर की छत ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का प्रमुख साधन है और इसलिए छत हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है. वास्तु में बताया गया है कि घर की छत पर यदि पेड़-पौधे लगाए जाएं तो शुभ माना जाता है. इससे मन और वातावरण दोनों शुद्ध होते हैं. गमले में जब फूल उगते हैं तो इससे घर की शोभा तो बढ़ती ही है, साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है. ये हरे-भरे पौधे आपकी सोई किस्मत को जगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.