Vastu Tips: घर में पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीज, दूर होगा वास्तु दोष, लगेगा पैसों का अंबार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से घर में निगेटिविटी नहीं आती और वास्तु दोष भी दूर होता है. साथ ही यह वास्तु के ये उपाय धन प्राप्ति के भी रास्ते खोलते हैं.

Published date india.com Published: May 27, 2025 7:15 PM IST
Vastu Tips: घर में पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीज, दूर होगा वास्तु दोष, लगेगा पैसों का अंबार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज खास होती है और हर चीज का अपना महत्व होता है. इसलिए वास्तु शास्त्र में घर की चीजों से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जो कि व्यक्ति को आर्थिक संकट ये छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं. ​अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली चाहते हैं तो पोछा लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों को जरूर ध्यान रखें. वास्तु के अनुसार पोछा लगाते वक्त पानी में एक चुटकी नमक जरूर मिलाना चाहिए. इसके कई लाभ होते हैं. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार नमक के पानी का पोछा लगाने के फायदे और सही तरीका.

नमक के पानी का पोछा

रसोई घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नमक केवल स्वाद को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आपकी जिंदगी में भी सुख-समृद्धि लेकर आता है. बिना नमक के भोजन में जिस प्रकार कोई स्वाद नहीं होता, बिल्कुल उसी तरह वास्तु के अनुसार यदि पोछा लगाते समय पानी में यदि चुटकीभर नमक न मिलाया जाए तो घर में निगे​टिविटी का वास होता है.

तुलसी के गमले में 1 रुपये का सिक्का गाड़ने से क्या होता है? जानिए इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं 7

दूर होती है नेगेटिविटी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में नमक का पोछा लगाना चाहिए. हफ्ते में दो बार घर में नमक का पोछा जरूर लगाएं . इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा का विनाश हो जाएगा और पॉजिटिविटी का संचार होगा.

मेड से छिपाकर पानी में मिलाएं नमक

अगर आप चाहते हैं कि घर से सारी निगे​टिविटी बाहर चली जाए तो वास्तु के इस नियम का विशेष ध्यान रखें. अगर आपके घर में मेड आती है तो ऐसे में पोछे की बाल्टी में चुपके से नमक डाल दें.

इस दिन न लगाएं नमक का पोछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि नमक का पोछा रविवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन न लगाएं. इसके अलावा अन्य दिन आप नमक का पोछा लगा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नमक के इन टिप्स को अपनाएं

  • सुखी रहने की कामना रखते हैं तो किसी शत्रु या पापी पुरुष के यहां का नमक कदापी न खाएं. हर कहीं का नमक या नमकीन न खाएं इस बात का हमेशा ध्यान रखें.
  • भोजन करते समय आपको दाल या सब्जी आदि में नमक या मिर्च कम लगे तो ऊपर से न डालें. ऐसे में काला नमक या काली मिर्च का प्रयोग करें. ऐसा करने से शनि, चंद्र और मंगल का दुष्प्रभाव नहीं होगा.
  • अगर कोई लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसके सिरहाने कांच के एक बर्तन में नमक रखें. एक सप्ताह बाद उस नमक को बदल कर दोबारा नमक रख दें. धीरे-धीरे सेहत में सुधार होने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.