Vastu Tips: घर की इस दिशा में रख दें मोरपंख, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण के मुकुट में मौजूद मोरपंख को भी बहुत ही पवित्र माना गया है. कहते हैं कि मोर पंख को घर में रखने से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

Published date india.com Published: January 16, 2025 5:40 AM IST
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रख दें मोरपंख, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Vastu Tips: भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की शोभा मोरपंख के बिना अधूरी है और हिंदू धर्म मोर पंख को भी पूजनीय व पवित्र माना गया है. इसलिए आपने अधिकतर घरों में मोर पंख जरूर देखा होगा. क्योंकि यह मामूली सा दिखने वाला मोरपंख आपके जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने में सक्षम है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोर पंख कई देवी-देवताओं से संबंधित है, इसलिए इसे घर में रखना भी शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं मोर पंख लगाने की सही दिशा और घर में रखने के फायदे.

घर की इस दिशा में रखें मोरपंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोरपंख रखना शुभ होता है. लेकिन यह तभी फलदायी होगा जब इसे सही दिशा में रखा जाएग. वास्तु के अनुसार मोरपंख घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा को मोरपंख रखने के लिए शुभ व फलदायी माना गया है. इसके लिए यदि घर की उत्तर पश्चिम दिशा में मोरपंख जाए तो धन प्राप्ति के योग बनते हैं और धन लाभ होता है.

Morning Vastu Tips: रोजाना सुबह उठकर जरूर करें ये 5 कार्य, कभी नहीं होगी धन की कमी 0

मोरपंख घर में रखने के फायदे

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोरपंख रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है. कहते हैं कि मोर पंख रखने से व्यक्ति को दुश्मनों से छुटकारा मिलता है.
  • अगर आपका बच्चा जिद्दी है और आपका कहा नहीं मानता तो मोरपंख का यह उपाय बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है. इसके लिए घर में मोरपंख लेकर आएं और इसका पंखा बनाकर बच्चे की हवा करें. इससे बच्चे में पॉजिटिविटी आती है.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि नवजात शिशु को बार-बार नजर लग जाती है तो एक चांदी के ताबीजत्र में मोरपंख भरकर उसे बच्चे के सिरहाने रख दें. ऐसा करने से बच्चे को नजर नहीं लगेगी.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में सुख-समृद्धि और सम्पत्ति चाहते हैं तो एक मोरपंख लेकर आएं. उस मोरपंख को राधाकृष्ण के मंदिर में स्थापित करें. फिर 40 दिनों तक रोजाना मोरपंख की पूजन करें और इसके बाद उसे अपने घर की तिजोरी में रख दें. इससे धन-धान्य बढ़ता है और अटका हुआ पैसा वापस आने लगता है.
  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प योग है तो उसके लिए भी मोरपंख घर में रखना बहुत ही फायदेमंद होता है. इसके लिए सोमवार के दिन अपने तकिये के कवर में 7 मोरपंख डालें और उस पर सिर रखकर सोएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.