Vastu Tips: किचन में कभी खत्म न होने दें ये 5 चीजें, वरना खाली हो जाएगी तिजोरी

Vastu Tips: धर्म शास्त्रों के अनुसार रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है और ऐसे में रसोई के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना गया है.

Published date india.com Published: April 7, 2025 4:44 PM IST
Vastu Tips: किचन में कभी खत्म न होने दें ये 5 चीजें, वरना खाली हो जाएगी तिजोरी

Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. मां लक्ष्मी का ही एक स्वरूप मां अन्नपूर्णा है और इनका वास रसोई घर में माना गया है. इसलिए रसोई घर से जुड़े कुछ निमय बनाए गए हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए. इन नियमों को अनदेखा करने पर मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. वास्तु शास्त्र में भी रसोई में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें खत्म होने से पहले ही भर देना चाहिए. क्योंकि यदि रसोई में ये चीजें खत्म हो जाएं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. आइए जानते हैं रसोई में कौन-सी कभी खत्म नहीं होनी चाहिए.

आटा: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में हमेशा अधिक मात्रा में आटा रखना चाहिए. ताकि आटा जल्दी खत्म न हो और जब खत्म होने लगे से समय से पहले ही उसे फिर से भर देना चाहिए. वास्तु के अनुसार रसोई में आटा खत्म होना अशुभ होता है और इससे व्यक्ति के मान-सम्मान को हानि होती है.

Astro Tips: रंग-बिरंगे जूते कर सकते हैं कंगाल, जानिए कौन से रंग का जूता होता है ज्यादा खतरनाक 8

हल्दी: हिंदू धर्म में रसोई घर में रखी हल्दी को शुभ माना गया है और पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है. इसलिए घर में हल्दी का खत्म होना अशुभ होता है और इससे कुंडली में गुरु दोष लगता है. साथ ही शुभ कार्यों में भी अड़चने उत्पन्न होती हैं.

नमक: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में रखा नमक का डिब्बा कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होना चाहिए. खाली होने से पहले ही इसे फिर से भर देना चाहिए. नमक खत्म होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष लगता है.

चावल: पूजा-पाठ के कार्यों में चावल का विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और रसोई में चावल होना आम बात है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चावल का बर्तन पूरी तरह खाली न हो और उससे पहले ही उसे फिर ​से भर देना चाहिए. चावल खत्म होने से शुक्र दोष लगता है और धन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.