Vat Savitri Vrat 2026: अमेरिका में नहीं मिलते बरगद के पेड़ तो भारतीय महिलाएं कैसे करती हैं वट सावित्री व्रत की पूजा? जानिए हैरान करने वाली बात

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:May 16, 2026 10:26 AM IST

Vat Savitri Vrat 2026: पंचांग के अनुसार आज यानि 16 मई को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा और इस दिन वट वृक्ष का पूजन होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो लोग भारत के बाहर रहते हैं वह वट सावित्री व्रत कैसे रखते हैं.

Vat Savitri Vrat 2026: हिंदू धर्म में व्रत सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना गया है और इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन वट वृक्ष यानि बरगद के पेड़ का विशेष महत्व माना गया है और कहते हैं कि वट वृक्ष के बिना वट सावित्री व्रत अधूरा है. देश में हर जगह आसानी से बरगद का पेड़ व पूजा से जुड़ी सामग्री उपलब्ध हो जाती है लेकिन जो हिंदू म​हिलाएं अमेरिका या ​अन्य देशों में रह रही हैं वह पूजा कैसे करती होंगी? यह सवाल आपके मन में भी कई बार आया होगा कि अमेरिका में हिंदू महिलाएं वट सावित्री व्रत कैसे रखती हैं? तो आइए जानते हैं अमेरिका में वट सावित्री व्रत रखने के लिए महिलाओं को किन नियमों का पालन करना पड़ता है.

Advertising
Advertising

मुश्किल नहीं है अमेरिका में व्रत रखना

अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाली कल्पना मिश्रा पिछले दो साल से वट सावित्री व्रत रख रही हैं और वह भी अमेरिका में रहकर. कल्पना का कहना है कि शुरुआत में लगा था कि यहां आकर व्रत रखना कितना मुश्किल होगा, कैसे व्रत की सामग्री मिलेगी या​​नि पूजा से जुड़ी अन्य चीजें उपलब्ध होंगी भी नहीं. लेकिन अमेरिका में भी भारतीय मूल के काफी लोग रहते हैं जो कि वट सावित्री व्रत रखते हैं और यहां पूजा सामग्री भी आसानी से मिल जाती है. यूएस में जहां भी भारतीय मूल के लोग रहते हैं वहां भारतीय स्टोर भी उपलब्ध होता है जहां आपको भारत में मिलने वाली जरूरत की सभी चीजें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं.

इसे भी पढ़ें: Gajalakshmi Rajyog 2026: आज शनि जयंती पर बन रहा है गजलक्ष्मी राजयोग...ये 4 राशियां होंगी मालामाल, करियर में आएगा बंपर उछाल

यूएस में ऐसे रखते हैं वट सावित्री व्रत

कल्पना मिश्रा ने बताया कि जिस तरह हम भारत में वट सावित्री व्रत रखते हैं उसी तरह यहां यूएस में भी रखते हैं. सुबह उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनते हैं और इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करते हैं. इस दिन 16 श्रृंगार कर महिलाएं तैयार होती हैं और फिर पूजा की तैयारी करती हैं. लेकिन अमेरिका में हर जगह बरगद का पेड़ मिलना मुश्किल है इसलिए यहां पूजा के नियम थोड़े बदल जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2026: घर के पास बरगद का पेड़ नहीं है तो कैसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा? शास्त्रों में बताए गए हैं कुछ उपाय

बिना वट वृक्ष के कैसे करती हैं पूजा?

अमेरिका में बरगद का पेड़ आसानी से नहीं मिलता, इसलिए वहां रहने वाली हिंदू महिलाएं वट सावित्र व्रत के दिन पूजा स्थल पर आटे या हल्दी से बरगद के पेड़ की फोटो बनाकर उसकी पूजा करती हैं. आजकल इंटरनेट की सुविधा काफी अच्छी है इसलिए बरगद के पेड़ की फोटो का प्रिंट निकालकर उसे पूजा स्थल पर रखकर वट सावित्री व्रत का पूजन किया जाता है. कल्पना मिश्रा का कहना है कि यहां आस-पास रहने वाली हिंदू महिलाएं वट सावित्री व्रत के दिन एक साथ इकट्ठा होकर पूजा करती हैं और व्रत की कथा सुनती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें