साप्ताहिक राशिफल 15-21 दिसंबर 2025: जानिए किस रा​शि के शुभ होगा ये हफ्ता और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी?

साप्ताहिक राशिफल, 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह हफ्ता कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है, वहीं कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Published date india.com Published: December 15, 2025 11:24 AM IST
साप्ताहिक राशिफल 15-21 दिसंबर 2025: जानिए किस रा​शि के शुभ होगा ये हफ्ता और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी?

साप्ताहिक राशिफल 15-21 दिसंबर 2025: साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि ये हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा. साप्ताहिक राशिफल में सभी राशियों के पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्यि व कार्यक्षोत्र की स्थिति का पता चलता है. यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा तो कुछ राशियों के जीवन में संघर्ष की परिस्थितियां आ सकती हैं. आइए जानते हैं इस सप्ताह किस राशि को क्या फायदा मिलने वाला है और आने वाली परेशानियों से बचने के लिए कौन-सी सावधानियां बरतनी जरूरी है.

मेष राशि: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. हफ्ते के मध्य में कुछ दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा. हफ्ते का अंतिम भाग लाभ देने वाला रहेगा.

वृषभ राशि: इस सप्ताह की शुरुआत में वृषभ राशि के लोग कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है. इस हफ्ते कार्यस्थल पर अधिकारी तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. हफ्ते के मध्य में क्रोध तथा तनाव से स्वंय को दूर रखें. आपका घरेलू जीवन सामान्य बना रहेगा. धन का खर्च सोच विचार कर करें. हफ्ते का अंतिम भाग आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकता है.

मिथुन राशि: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है. साथ ही संतान और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रसंग के मामले में भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. हफ्ते के मध्य भाग में सेहत का ध्यान रखें तथा अपने खर्चों पर अंकुश रखें. व्यर्थ की चिंता से बचें. कोई शुभ समाचार आपकी प्रसन्नता को बड़ा सकता है.

कर्क राशि: इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई लाभ प्राप्त हो सकता है. अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा इससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ भी मिलेगा. धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता बेहद ही पॉजिटिव रहने वाला है. लेकिन फिजूलखर्च से बचकर रहें. संतान की सेहत का ध्यान रखें और इस हफ्ते जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि: इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस हफ्ते कोई मित्र आपको आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं. इस हफ्ते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मान—सम्मान में भी वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखें. इस हफ्ते आपको धन का लाभ अच्छी मात्रा में मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कन्या राशि: इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. सरकारी कार्यों में आ रही किसी तरह की परेशानी दूर हो सकती है. सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बनेगा. इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है. हफ्ते के मध्य में आपका आलस्य कुछ परेशान कर सकता है. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य आपको मिल सकता है.

तुला राशि: इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. नई जॉब की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. धन के लिहाज से हफ्ता आपको लाभ देने वाला रहेगा. हफ्ते के मध्य में किसी प्रकार की मानसिक उलझन बनी रह सकती है ऐसे में सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते ईश्वर के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी. भाई-बहनो के साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। धन का व्यय संभव है.

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपना उधार में दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. व्यापार तथा कमीशन के कार्यों से जुड़े जातकों को आज अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं. इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. आज शत्रु पक्ष के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं. हफ्ते के अंतिम भाग में आप सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं.

धनु राशि: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते आपको व्यापारिक लाभ तथा किसी प्रकार के उपहार की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. इस हफ्ते आपके पुराने लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं. इस हफ्ते आपको भाई तथा संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. आपकी भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. हफ्ते के मध्य भाग में वाणी पर संयम बनाए रखें. धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी.

मकर राशि: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. मित्रों द्वारा आपको कोई लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला रहेगा कार्यों को लेकर हफ्ते के मध्य में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, किन्तु सफल रहेंगे. आय से संबंधित मामलों में इस हफ्ते आपको शुभ समाचार मिल सकता है. हफ्ते के अंतिम भाग में किसी की मदद पर खर्च संभव है.

कुंभ राशि: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के मन में शुभ विचारों की वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर आपकी क्षमताओं में भी इजाफा होगा. निजी व्यापार करने वालों के लिए हफ्ता अच्छा सिद्ध होगा. सेहत अच्छी बनी रहेगी, लेकिन आलस्य के चलते कुछ परेशान हो सकते हैं. इस हफ्ते आपको संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है.

मीन राशि: इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति मिलेगी. इस हफ्ते कार्यों को लेकर थोड़ी मानसिक उलझनों से गुजरना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के वाद विवाद से बचें तो बेहतर होगा. इस हफ्ते धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि देखने को मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.