साप्ताहिक राशिफल: पैसो से लेकर करियर तक....जानिए किस राशि के लिए ये सप्ताह होगा फायदेमंद और किसकी लाइफ में आएंगी मुश्किलें

साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सप्ताह कुछ राशि के लिए बहुत ही शुभ होगा. लेकिन कुछ राशि के लोगों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं.

Published date india.com Published: December 29, 2025 10:19 AM IST
साप्ताहिक राशिफल: पैसो से लेकर करियर तक....जानिए किस राशि के लिए ये सप्ताह होगा फायदेमंद और किसकी लाइफ में आएंगी मुश्किलें

साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक: साल 2025 खत्म होने वाला है और नया साल दस्तक देने के लिए तैयार खड़ा है. आज यानि 29 दिसंबर को नया सप्ताह शुरू हो रहा है जो कि नए साल में खत्म होगा. ऐसे में साप्ताहिक राशिफल के जरिए जानते हैं राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. पारिवारिक स्थिति से लेकर कार्यक्षेत्र और आर्थिक स्थिति में क्या-क्या बदलाव होने वाला है.

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

वृषभ राशि: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कामकाज को लेकर पूरा हफ्त आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा और किसी नए काम की भी शुरुआत हो सकती है. इस हफ्ते संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. खर्च में वृद्धि हो सकती है इसलिए फिजूलखर्च से बचें.

मिथुन राशि: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में अच्छे लाभ मिल सकते हैं. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं. इस सप्ताह धन लाभ हो सकता है छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में आ रही अड़चनों से छुटकारा मिलेगा.

कर्क राशि: इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की यात्रा के योग बन रहे हैं और जिसकी वजह से पूरा हफ्ता भागदौड़ से भरा रहेगा. इस हफ्ते आपको किसी पुराने काम से लाभ मिल सकता है. जमापूंजी में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि: इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं. इस हफ्ते आपको कोई किया हुआ निवेश लाभ दे सकता है. हफ्ते के बची में अचानक किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा लेकिन सेहत का ध्यान जरूर रखें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ तथा सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और धन लाभ के लिहाज से भी यह हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा. कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुख—सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा.

तुला राशि: इस सप्ताह तुला राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता मिलने के चांस हैं. पारिवारिक जीवन इस हफ्ते अच्छा बीतेगा और धन लाभ भी हो सकता है.

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक और मानसिक दिक्कतें आ सकती हैं. लेकिन बाकी का हफ्ता अच्छा रहने वाला है. नौकरी के करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलेंगे और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. लेकिन कोशिश करें कि नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

धनु राशि: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी. नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है और बिजनेस में भी मुनाफा होने की उम्मीद है. जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा और रिश्ता अधिक मजबूत होगा.

मकर राशि: ये सप्ताह मकर राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियां दे सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है. इस हफ्ते आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने और बेचने के भी योग बन रहे हैं. इस हफ्ते क्रोध और अहंकार में आकर कोई भी फैसला न लें.

कुंभ राशि: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है. संतान के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिलने की संभावना है. सेहत का ध्यान रखें और व्यर्थ की बातें सोचकर तनाव न लें.

मीन राशि: इस सप्ताह की शुरुआत मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है. लेकिन अपनी मेहनत और पराक्रम के बल पर कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है. इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के तनाव आपको परेशान कर सकते हैं.

इनपुट: आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.