
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक: साप्ताहिक राशिफल में सभी 12 राशियों के बारे में बताया गया है और आप अपनी राशि के अनुसार यह जान सकते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है. इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी. किन राशियों को धन लाभ होगा और किन राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
मेष राशि: इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है. प्रेम-सम्बन्धों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है. यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है. स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है. अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ सकती हैं.
वृषभ राशि: यह सप्ताह आपको चल रही उलझनों में कमी होती नज़र आएगी. रूके और अटके कार्यो को गति प्राप्त होगी. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. विदेश यात्रा की योजना बन सकती है. संतान के साथ बढ़िया समय व्यतीत कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों में राहत महसूस कर सकते हैं. व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते हैं.
मिथुन राशि: इस सप्ताह नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को कार्यस्थल तथा निजी जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रेम-संबंधों को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं तथा जातकों के चल रहे इन रिश्तों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है. धन लाभ की प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.
कर्क राशि: इस सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है. किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद तथा मकान से सम्बंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी. माता से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है. इस हफ्ते आप अपने साज-सज्जा के ऊपर अधिक व्यय कर सकते हैं तथा घर के लिए किसी प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकते हैं. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.
सिंह राशि: इस सप्ताह आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यो को पूर्ण करेंगे. आपके अटके हुए धन के मिलने के आसार नज़र आ सकते है. भाई-बहनो का भरपूर सहयोग इस हफ्ते आपको प्राप्त होगा. जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत है उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है. सुखों में वृद्धि होगी तथा अपने रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे.
कन्या राशि: इस सप्ताह धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा और कई कार्यों के द्वारा आपको धन प्राप्ति हो सकती है. वैवाहिक जीवन के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा जा सकता है. व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मिलित कर सकते हैं. पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियां मिल सकती हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं.
तुला राशि: इस सप्ताह के उत्तर्राद्ध में नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित किसी यात्रा पर जा सकते है. पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नज़र आएगी. इस हफ्ते आप अपने लिए कुछ कपड़े तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्चा कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है. आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी के अच्छे अवसर बन सकते हैं.
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह धन की स्थिति अच्छी बन सकती है. इस हफ्ते यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है. नए लोगों से संपर्क हो सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक तथा नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी डिसीजन ले सकते हैं. हफ्ते के मध्य से आप अपने आप में एक नयी अनुभूति को महसूस करेंगे.
धनु राशि: इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है. भाग्य के सहयोग के चलते आपके कार्य पूर्ण होते रहेंगे. नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापार से सम्बंधित लोगो को धन लाभ की प्राप्ति के योग है. पढ़ाई कर रहे जातकों को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है. मां तथा मकान से सम्बंधित कार्यो में सफलता मिल सकती है.
मकर राशि: यह सप्ताह नौकरी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा व्यतीत रहने वाला हो सकता है. आय के नए स्रोत उभर कर सामने आ सकते हैं. धार्मिक कार्य तथा तंत्र मंत्र में झुकाव बढ़ सकता है. नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे. संतान के प्रति प्रेम बढ़ सकता है तथा उनके द्वारा सहयोग मिल सकता है. नसों से सम्बंधित किसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं. सुख सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं.
कुंभ राशि: इस सप्ताह आपका भाग्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है तथा कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है. घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं. भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है. पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा.
मीन राशि: यह सप्ताह पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए राहत देने वाला बना रह सकता है. पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. पुरानी चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है. हफ्ते के मध्य भाग से आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं और एक नई सोच के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं. पुरानी चल रही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होने लगेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.