Lord Hanuman: हनुमान जी को क्यों प्रिय है सिंदूर? जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य और सिंदूर अर्पित करने का सही तरीका

Lord Hanuman: मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन किया जाता है और उन्हें सिंदूर अर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी ​को सिंदूर क्यों पसंद है?

Published date india.com Published: February 4, 2025 9:15 AM IST
Lord Hanuman: हनुमान जी को क्यों प्रिय है सिंदूर? जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य और सिंदूर अर्पित करने का सही तरीका

Lord Hanuman: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं और मंगलवा के दिन रामभक्त हनुमान जी का पूजन किया जाता है. हनुमान जी को संकटमोचन भी कहते हैं क्योंकि वह अपने भक्तों के जीवन में आ रहे कष्टों व संकटों को दूर कर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं. मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते समय सिंदूर अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि सिंदूर अर्पित किए बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी होती है. लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर महिलाओं का यह सिंदूर हनुमान जी को इतना प्रिय क्यों है? जिसे लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे छिपी पौराणिक कथा के बारे में.

इसलिए हनुमान जी को पसंद है सिंदूर!

हनुमान जी को सिंदूर क्यों पसंद है इस सवाल का जवाब रामायण में छिपा हुआ है. रामायण की कहानी के अनुसार एक बार माता सीता अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थीं. जिसको देखकर हनुमान जी के मन में यह सवाल आया कि सीता माता अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगा रही हैं. उन्होंने सीता माता से यह सवाल पूछा कि ‘माता आप अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगा रही हैं? तो माता ने कहा कि सिंदूर लगाने से पति श्री राम की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की इच्छा पूर्ति होगी. इसलिए सभी सुहागनें अपने पति की लंबी आयु के लिए अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं.

Numerology: दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, फिर भी नहीं खाते धोखा 10

जब हनुमान जी ने सुना कि सिंदूर लगाने से उनके प्रभु भगवान श्रीराम की उम्र लंबी होगी तो उनके मन में एक बेहद ही रोचक ख्याल आया. हनुमान ने सोचा क्यों न मैं अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लूं जिससे श्रीराम अमर हो जाएंगे. ऐसा सोचकर हनुमान जी ने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाना शुरू कर दिया और सिंदूर लगाकर श्री राम की सभा में पहुंच गए. हनुमान जी का ऐसा रूप देखकर जहां सभी हंसने लगे वहीं भगवान राम उनके भोले मन पर बड़े प्रसन्न हुए. मान्यता है ​कि तभी से हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है.

ऐसे अर्पित करें हनुमान जी को सिंदूर

मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करते समय उन्हें सिंदूर जरूर अर्पित करना चहिए. क्योंकि इससे वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं. लेकिन इससे पहले आपको सिंदूर अर्पित करने का सही तरीका पता होना चाहिए. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से सिंदूर को चमेली के तेल में घोलकर एक लेप बना लें. यदि चमेली का तेल नहीं है तो आप देसी घी में भी सिंदूर को मिला सकते हैं. इसके बाद यह लेप हनुमान जी को लगाएं. इससे वह प्रसन्न होंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.