Why Does Not Maa Lakshmi Stay At One Place Know The Story
आखिर एक जगह क्यों नहीं टिकती मां लक्ष्मी? जानिए उनके चंचल स्वभाव से जुड़ी कथा
Maa Lakshmi: भगवान विष्णु की अर्धांगनी मां लक्ष्मी का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. लेकिन मां लक्ष्मी कभी एक जगह पर नही टिकतीं और इसके पीछे बेहद ही रोचक कथा छिपी हुई है.
Maa Lakshmi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है और जिस घर में वह वास करती हैं वहां कभी पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती. मां लक्ष्मी की कृपा से धन के भंडार भरे रहते हैं और इसलिए जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विध-विधान से पूजा-पाठ ओर अराधना करते हैं. ताकि मां लक्ष्मी उनके घर में वास करें और अपनी कृपा बरसाएं. लेकिन अपने चंचल स्वभाव की वजह से मां लक्ष्मी कभी भी एक जगह भी नहीं रूकतीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहां सभी देवी-देवता एक ही स्थान पर वास करते हैं, वहां मां लक्ष्मी एक जगह क्यों नहीं टिकती? आइए जानते हैं इसके पीछे छिपी वजह के बारे में.
मां लक्ष्मी का स्वभाव है चंचल
धर्म शास्त्रों के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं. भगवान विष्णु स्वभाव से शांत, धैर्यववान, गंभीर, चिर स्थाई और धीरज रखने वाला है. जबकि मां लक्ष्मी स्वभाव से बहुत चंचल और अस्थाई हैं. अपने इस स्वभाव की वजह से वह कभी किसी एक स्थान पर नहीं टिकती. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल विपरित है लेकिन दोनों का उद्देश्य एक ही है.
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार नारद जी ने ब्रह्मा जी से पूछा कि मां लक्ष्मी आखिर इतनी चंचल क्यों है? तब नारद मुनि के प्रश्न का जवाब देते हुए ब्रह्मा जी ने कहा कि यदि माता लक्ष्मी किसी के यहां स्थाई हो जाएं तो वह व्यक्ति धरती पर अपने अभिमान में चूर होकर कुकर्म करने लगेगा. इसलिए मां लक्ष्मी को चंचल मन दिया गया है ताकि वह अपने भक्तों के कर्मों के अनुसार उन्हें फल दें और यह तय करें कि उनके यहां वास करना है नहीं. ब्रह्मा जी ने कहा कि लक्ष्मी जी किसी के अधीन नहीं रह सकती. वह केवल भगवान विष्णु के अधीन हैं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विष्णु जी को प्रसन्न करना आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.