Yogini Ekadashi 2026 Date: भरणी नक्षत्र में रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत, नोट करें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है और मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने वाले जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है. इस साल योगिनी एकादशी व्रत की सही तारीख को लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रखा जाएगा ये व्रत?
Yogini Ekadashi 2026
- जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति दिलाता है योगिनी एकादशी का व्रत
- 10 या 11 जुलाई! कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत?
- जान लें एकादशी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
- योगिनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?
Yogini Ekadashi 2026: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी के पवित्र दिन पर भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जाने-अनजाने में हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. साथ ही इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को शारीरिक कष्टों और दुखों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास होता है. आइए जानते हैं योगिनी एकादशी की तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त व पारण तक सबकुछ.
योगिनी एकादशी 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 10 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी और 11 जुलाई 2026 को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में योगिनी एकादाशी का व्रत 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा.
भरणी नक्षत्र में रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत
पंचांग के अनुसार 10 जुलाई 2026, शुक्रवार के दिन भरणी नक्षत्र रहेगा और इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं. ज्योतिष शास्त्र में भरणी नक्षत्र को जीवन व मृत्यु दोनों का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस नक्षत्र में योगिनी एकादाशी व्रत पड़ना बेहद ही शुभ संयोग है.
योगिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचाग के अनुसार 10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी के दिन अमृत काल का निर्माण हो रहा है जो कि सुबह 8 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक अभिजित मुहूर्त रहेगा. बता दें कि योगिनी एकादशी के दिन सुबह 4 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा.
योगिनी एकादशी व्रत का पारण समय
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है यानी व्रत के अगले दिन इसका पारण किया जाता है. बता दें कि योगिनी एकादशी व्रत का पारण 11 जुलाई 2026, शनिवार को किया जाएगा. पारण का शुभ समय सुबह 7 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें