आपका बर्थडे खोलेगा जीवन से जुड़े कई रहस्य...जानें किस देवता की पूजा करने से मिलेगा लाभ?

जन्म की तारीख ही नहीं, बल्कि दिन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है और उसका प्रभाव उस दिन जन्मे व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है.

Published date india.com Published: December 24, 2025 4:57 PM IST
आपका बर्थडे खोलेगा जीवन से जुड़े कई रहस्य...जानें किस देवता की पूजा करने से मिलेगा लाभ?

Jyotish Shastra: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता या ग्रह को समर्पित होता है. इसलिए जन्म की तारीख के साथ ही जन्म का दिन भी स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़े कई राज खोलता है. आपका जन्म सप्ताह के ​किस दिन हुआ था, इसके जरिए आपके स्वभाव, आदतें, पसंद-नापसंद जान सकते हैं. इतना ही नहीं, जन्म का दिन यह बताता है कि आप पर किस देवता की कृपा रहेगी.

कैसे होते हैं रविवार को जन्मे लोग?

अगर आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है तो आपका स्वभाव आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और नेतृत्व करने वाला है. इस दिन जन्मे लोग सृजनात्मकता और साहस से भरपूर होते हैं. इन लोगों को सूर्य देव का पूजन करना चाहिए और पूजा करते समय ‘ऊं सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए. रविवार का व्रत रखने से आत्मविश्वास और सेहत में भी सुधार होता है.

इन 3 तरीकों से कमाया गया धन जीवन को कर देता है बर्बाद…बड़े काम की है नीम करोली बाबा की ये सीख 6

कैसे होते हैं सोमवार को जन्मे लोग?

सोमवार को जन्मे लोग भावुक, पारिवारिक और शांत स्वभाव के होते हैं. इनके अराध्य भगवान शिव होते हैं और इन्हें उनका पूजन करने के साथ ही ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इस दिन जन्मे लोगों को शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए. इससे मानसिक शांति मिलती है और पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं.

कैसे होते हैं मंगलवार को जन्मे लोग?

मंगलवार को जन्मे लोग साहसी और आत्मनिर्भर होते हैं. इनके लिए हनुमान जी अराध्य देव हैं और इन्हें ‘ऊं अंजनेयाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ और सिंदूर अर्पित करने से शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

कैसे होते हैं बुधवार को जन्मे लोग?

बुधवार को जन्म लेने वाले लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैं. गणेश जी उनके अराध्य देव हैं और इनके लिए शुभ मंत्र है ‘ऊं गण गणपतये नमः’. इस दिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक चढ़ाने से वाणी और बुद्धि में सुधार होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैसे होते हैं गुरुवार को जन्मे लोग?

गुरुवार को जन्मे लोग धार्मिक और ज्ञानप्रिय होते हैं. इनके देवता भगवान विष्णु हैं और इनके लिए शुभ मंत्र है ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’. इन लोगों को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और ज्ञान में वृद्धि होती है.

कैसे होते हैं शुक्रवार को जन्मे लोग?

शुक्रवार को जन्मे लोग प्रेममयी और सौंदर्य प्रेमी होते हैं. इनकी अराध्य मां लक्ष्मी है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए इन्हें ‘ऊं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए. कमल के फूल अर्पित करने से धन और समृद्धि बढ़ती है.

कैसे होते हैं शनिवार को जन्मे लोग?

शनिवार को जन्मे लोग कर्मठ, अनुशासनप्रिय और संघर्षशील होते हैं. इनके देवता हैं शनि देव हैं और शुभ मंत्र ‘ऊं शनिश्चराय नमः’. शनि मंत्र का जाप और सरसों का तेल चढ़ाने से जीवन में बाधाओं का नाश और सफलता मिलती है.

इनपुट: आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.