10 Players To Play World Cup For Two Different Team One Of Them Is Only World Cup Winner Captain 8307653
T20 World Cup 2026: 2 देशों के लिए वर्ल्ड कप खेलने वाले 10 खिलाड़ी, एक ने तो रचा है इतिहास
इस गैलरी में हम बात करेंगे ऐसे 10 खिलाड़ियोंं की जिन्होंने अपने दो देशों के लिए वर्ल्ड कप खेला है. एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो अपने देश का एकमात्र वर्ल्ड कप विजेता कप्तान है.
बाएं हाथ के इस पेसर ने साल 2009 में नीदरलैंड्स के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला. और अगले ही साल यानी 2010 में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे थे.
People are also watching
2/11
कैपलर वेसल्स
1983 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1992 में जब साउथ अफ्रीका ने अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेला तो उस टीम की कप्तानी की.
3/11
एड जोएस
बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2007 में इंग्लैंड की टीम में शामिल रहा. और 2011 में वह आयरलैंड की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा था.
4/11
इयोन मोर्गन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और इकलौते वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन भी इस सूची में हैं. साल 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में वह आयरलैंड की टीम का हिस्सा थे. और साल 2019 में उनकी कप्तानी ने इंग्लैंड ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था.
5/11
डेविड वीस
नामीबिया के लिए साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाले इस खिलाड़ी ने इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम का प्रतिनिधित्व किया. वह साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे.
6/11
एंडरसन कमिंस
वेस्टइंडीज के लिए 1992 का ऑस्ट्रेलिया में हुआ वर्ल्ड कप खेलने वाले कमिंस ने 2007 में कनाडा की टीम के लिए वनडे वर्ल्ड खेले.
7/11
कोरी एंडरसन
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन का नाम भी इस लिस्ट में है जो देशों के लिए वर्ल्ड कप खेले हैं. एंडरसन ने 2016 में न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला. और 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वह यूएसए की टीम का हिस्सा थे.
8/11
अहसान आदिल
अहसान ने साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था. और अब वह यूएसए की टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं.
9/11
मार्क चैपमैन
न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी की अहम कड़ी माने जाने वाले चैपमैन इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग की टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा है वहीं 2016 में वह हॉन्ग कॉन्ग के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले थे.
10/11
रोएलोफ वेन डर मर्व (Roelof Va Der Merwe)
रोएलोफ वेन डर मर्व इस नाम से तो आप परिचित ही होंगे. बाएं हाथ का स्पिनर जो कभी साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा था. साल 2010 में वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम का हिस्सा रहा. वहीं इस 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में वह नीदरलैंड्स के लिए खेल रहे हैं.
11/11
दो देशों के लिए वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.