10 Safest Cities In India As Per Ncrb Data Which City Ranked At Number One Complete List 7941487
2025 में भारत के सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा किसे मिला है? न दिल्ली न मुंबई...ये नाम चौंका देगा, आपके शहर का नंबर कौन सा?
Top Safest Cities in India 2025: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डेटा के अनुसार, देश के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में टॉप 10 में दिल्ली नहीं है.
हर कोई एक ऐसे शहर में रहना चाहता है जहां अपराध कम हों और माहौल सुरक्षित हो. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) हर साल भारत के ऐसे शहरों की सूची जारी करता है जो रहने के हिसाब से सबसे सुरक्षित हैं.
People are also watching
2/6
2025 में भारत का सबसे सुरक्षित शहर
2025 में भारत के सबसे सुरक्षित शहर का खिताब पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को मिला है. कोलकाता की जनसंख्या लगभग 45 लाख है. कोलकाता लगातार दूसरी बार भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में शीर्ष पर आया है.
3/6
क्यों है कोलकाता सबसे सुरक्षित शहर
कोलकाता शहर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी की व्यवस्था को मजबूत माना गया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने निर्भया फंड के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित शहर परियोजना भी शुरू की है. शहर में CCTV कैमरों की संख्या में इजाफा हुआ है. कोलकाता की बेहाला, पार्क स्ट्रीट, अलीपुर, दमदम, गोल्फ ग्रीन, साल्ट लेक सिटी, गरिया आदि आवासीय स्थान सबसे सुरक्षित इलाके हैं.
4/6
सुरक्षित शहरों की लिस्ट में और कौन से नाम
सुरक्षित शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई है. चेन्नई में अपराध दर 173.5 प्रति लाख आबादी है. चेन्नई में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है और शहर में सीसीटीवी कवरेज को बढ़ाया गया है.
5/6
तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर कौन?
सुरक्षित शहरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोयंबतूर. चौथे नंबर पर सूरत और पांचवें नंबर पर पुणे का नाम है. पुणे में कोरेगांव पार्क, बिब्वेवाड़ी, ओशो आश्रम, कल्याणी नगर, हिंजवडी, मगरपट्टी, वाघोली आदि सबसे सुरक्षित स्थान हैं. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पुणे आईटी पेशेवरों और स्टूडेंट्स का पसंदीदा शहर है.
6/6
भारत के 10 सबसे सुरक्षित शहर
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डेटा के अनुसार, देश के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में कोलकाता, चेन्नई, कोयंबटूर, सूरत, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरू, अहमदाबाद, मुंबई और कोझिकोड एक से लेकर 10 नंबर तक आते हैं. (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं और एआई की मदद से बनाई गई हैं.)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.