टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महान ऑलआउंडर
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक तक कई शानदार ऑलराउंडर देखने को मिले हैं जिन्होंने ढेरों रन बनाने के अलावा कई विकेट भी लिए हैं. रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, पैट कमिंस और कपिल देव जैसे खिलाड़ियों ने इस खेल में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. लेकिन टेस्ट मैचों में एक ऐसा दुर्लभ रिकॉर्ड है जो इतिहास में केवल 4 ऑलराउंडरों ने ही बनाया है. भले ही ये खिलाड़ी ज़्यादा मशहूर न हों, लेकिन इनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कायम है. आज हम आपको दुनिया के उन चार महान ऑलआउंडरों के बारे में बताते हैं. जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में शतक बनाने के अलावा गेंदबाजी में 10 विकेट लेने का भी कीर्तिमान बनाया है.