कहीं इंटरनेट पर आपका भी डेटा तो नहीं हो गया लीक?
आज के समय में मोबाइल हमारी जिदंगी की सबसे जरूरी चीज है. ये हमारा वॉलेट बन चुका है. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, बैंकिंग ऐप, पेमेंट्स ऐप, एंटरटेनमेंट ऐप और जीमेल वैगरह का इस्तेमाल हम मोबाइल से ही ज्यादा करते हैं. ऐसे में साइबर सिक्योरिटी भी बड़ा चैलेंज साबित होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर 14.9 करोड़ से ज्यादा का डेट खुला पड़ा है. यानी आपके लॉगिन-आईडी का फ्री में कोई और इस्तेमाल कर रहा है. ऐसे में 14.9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स साइबर हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं.