suzuki-hayabusa
सुजुकी ने अपनी फेंस स्पोट्स बाइक हायाबुसा (HAYABUSA) का 2020 एडिशन लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की एक्स शोरुम कीमत 13.75 लाख रुपए है. कंपनी ने इस बाइक को दो कलर वैरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है. जिसमें आपको मैटेलिक थंडर ग्रे और कैंडी डेयरिंग रेड मिलेगा. कंपनी का कहना है कि इसके इंजन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 1340 सीसी का इन- लाइन- फोर सिलिंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 9,500 rpm पर 197 बीएचपी की पावर और 7,200 आरपीएम पर 155 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह मात्र 2.74 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. बता दें कि हायाबुसा का यह 2020 मॉडल भारत में इस बाइक का आखिरी मॉडल होगा. यह फोटोज सुजुकी की वेबसाइट से ली गई हैं.