दो चरणों में होगी जनगणना
पहला चरण (मकान सूचीकरण) अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक. इस दौरान आवास की स्थिति, घरेलू सुविधाओं, और परिवारों की संपत्तियों का विवरण एकत्र किया जाएगा. दूसरा चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में शुरू होगा, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड जैसे बर्फीले क्षेत्रों में यह सितंबर 2026 से शुरू होगा. संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 (00:00 बजे) होगी, जिसके आधार पर जनसंख्या की गणना की जाएगी. बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर 2026 होगी.