City Of Gold: मिस्र के सुकेरी पहाड़ियों में शोधकर्ताओं को 3,000 साल पुरानी सोने की खान और उसके आसपास बसा एक पूरा सोने का शहर मिला, जिससे पता चला कि प्राचीन मिस्र सोने का बड़ा केंद्र था.
1/7
प्राचीन सोने का शहर
मिस्र के पर्यटन और पुरातत्व मंत्रालय की 'प्राचीन सोना शहर पुनर्जीवन' परियोजना ने इस खजाने को खोजा. यह कई साल चले रिसर्च ने पुराने खनन स्थल का असली रूप सामने रखा.
2/7
पूरा कैंप
यह खनन इतना विशाल था कि इसके आसपास बड़ी संख्या में खनिकों के लिए एक पूरा कैंप बस गया था. बाद में इसे आधुनिक खदान के काम में बाधा न आए, इसलिए दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा.
3/7
3,000 साल पुराने सोना प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स
विशेषज्ञों को 3,000 साल पुराने सोना प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स के अवशेष मिले, जिनमें क्वार्ट्ज से सोना निकालने की पूरी व्यवस्था, पीसने-कुचलने के स्टेशन और फिल्ट्रेशन सिस्टम शामिल थे.
4/7
स्पेशल मिट्टी की भट्ठियां भी मिलीं
यहां सोने को पिघलाकर शुद्ध बनाने के लिए स्पेशल मिट्टी की भट्ठियां भी मिलीं, जो दिखाती हैं कि प्राचीन मिस्र में खनन विज्ञान काफी अच्छे और व्यवस्थित तरीके से किया जाता था.
5/7
खदान के पास बसा शहर
खदान के पास बसा शहर काफी विकसित था. इसमें घर, कार्यशालाएं, मंदिर, प्रशासनिक भवन और टॉलेमिक काल का स्नानघर भी मिला, जो इसके महत्वपूर्ण बसावट केंद्र होने का प्रमाण है.
6/7
रोमन और इस्लामी काल
टीम को रोमन और इस्लामी काल के कई वास्तु अवशेष भी मिले. यह साबित करता है कि यह स्थान बाद की सभ्यताओं के लिए भी लंबे समय तक उपयोगी और लोकप्रिय रहा था.
7/7
प्राचीन मिस्रवासी सोना कैसे निकालते थे?
यह खोज बताती है कि प्राचीन मिस्रवासी सोना कैसे निकालते थे और उस समय खनिकों का सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक जीवन कैसा था, जिससे इतिहास का एक बड़ा रहस्य खुल गया. (Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.