सोथबीज ने बेचा डायनासोर
Tyrannosaurus rex Auction: सोथबीज (Sotheby's) की ओर से से इस महीने यानी जुलाई में एक खास चीज की नीलामी हुई है, जिसमें दुनिया भर के अमीरों की दिलचस्पी थी. ये खास चीज है, एक डायनासोर. हालांकि दुनिया भर के वैज्ञानिक इस नीलामी से नाराज हैं. उनका कहना है डायनासोर म्यूजियम में होना चाहिए, जहां आम लोग इसे देख सकें. न कि किसी अमीर के ड्राइंग रूम में यह शोभा बढ़ाने के लिए होना चाहिए.