रावण ने लक्ष्मण को क्या ज्ञान दिया था?
नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं, वहीं रावण का किरदार साउथ के सुपरस्टार यश ने निभाया है. इस टॉपिक पर पहले भी कई फिल्में और शोज़ बन चुके हैं. रावण ने राक्षस कुल में जन्म जरूर लिया था लेकिन वो एक महान विद्धान भी था. इसी बीच आशुतोष राणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, आशुतोष राणा, कई बार रामलीला में रावण का किरदार निभा चुके हैं. इस वीडियो में वो अपने आखिरी क्षणों में लक्ष्मण को ज्ञान देते नज़र आ रहे हैं.