4,000 साल पुराने नूडल्स की खोज
दुनिया भर में नूडल्स को लोग बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं. ये डिश पसंदीदा फास्ट फूड में से एक मानी जाती है. भारत, चीन, जापान, इटनी इन जगहों पर लोग इसको खूब खाना पसंद करते हैं और हर जगह पर इसको अपने-अपने तरीकों से अलग-अलग बनाकर खाया जाता है. हर जगह नूडल्स का अपना अलग स्वाद और अंदाज भी आपको देखने के लिए मिल जाएगा, लेकिन चीन में हुई खोज ने सभी को चौकने पर मजबूर कर दिया है. आपको बता दें नेचर पत्रिका में 2005 में छपी एक स्टडी के अनुसार पुरातत्वविदों को चीन में करीब 4,000 साल पुराने नूडल्स मिले थे, जिसको सुनकर हर कोई चौंक गया था.